Electric Bikes News

Electric Bikes News - ख़बरें

  • TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
    TVS Motor Company ने जुलाई 2026 में घरेलू बाजार में 4.37 लाख से ज्यादा दोपहिया वाहन बेचे। मॉडल-वाइज बिक्री में Jupiter सबसे आगे रहा, जिसकी 1,48,595 यूनिट बिकीं। Apache की 59,404 यूनिट बिक्री हुई, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की 59,386 यूनिट बिकीं। खास बात यह रही कि iQube की बिक्री पिछले साल जुलाई के मुकाबले 157.87% बढ़ी। इसके अलावा XL, Ntorq, Raider और Ronin जैसे मॉडल्स ने भी बिक्री दर्ज की। Ronin ने लगातार दूसरे महीने 10 हजार से ज्यादा यूनिट की बिक्री की। जानें जुलाई में TVS के किस मॉडल की कितनी यूनिट बिकीं।
  • Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
    दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसके तहत 1 अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल और CNG दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद करने का प्रस्ताव है। इसके बाद सिर्फ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का ही रजिस्ट्रेशन होगा। वहीं 1 जनवरी 2027 से केवल ई-ऑटो का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। नई नीति में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर 30,000 रुपये तक की सब्सिडी, इलेक्ट्रिक ट्रकों पर 1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव और पुराने BS-IV चार-पहिया वाहन स्क्रैप करने पर 1 लाख रुपये तक का लाभ देने का भी प्रस्ताव है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
    Oben Electric ने दावा किया है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo को लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक बाइक को शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए 99,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर पेश किया गया है। Oben Rorr Evo में 9kW मोटर, 3.4kWh LFP बैटरी और 180 किमी तक की IDC रेंज मिलती है। कंपनी का कहना है कि बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है। इसमें TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, AI आधारित Smart IQ मोड और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • CES 2026: ग्लोबल मंच में भारतीय EV ब्रांड का दमखम! अब बिना रेयर अर्थ चलेगी इलेक्ट्रिक बाइक
    भारत की EV इंडस्ट्री में एक अहम टेक्नोलॉजी साझेदारी सामने आई है। Niron Magnetics और MATTER ने CES 2026 में रेयर-अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर टेक्नोलॉजी का प्रोटोटाइप पेश किया है। इस कोलैबोरेशन के तहत Iron Nitride मैग्नेट और Variable Flux Motor डिजाइन को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए एक्सप्लोर किया जा रहा है। कंपनियों के मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी बेहतर टॉर्क डिलीवरी, एफिशिएंसी और राइडिंग रेंज देने में मदद कर सकती है। इसका मकसद रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर निर्भरता कम करना और भारत की EV टेक्नोलॉजी को ज्यादा आत्मनिर्भर बनाना है।
  • LML Star इलेक्ट्रिक स्कूटर की फोटो हुई लीक, ऐसा दिखता है Bajaj Chetak राइवल
    LML Electric की अगले तीन वर्षों में बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होने की योजना है।
  • इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने बनाई इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक, 350 km रेंज और 120 kmph की टॉप स्पीड!
    Mazout Electric वर्तमान में मोटरसाइकिल में 25kWh बैटरी पैक फिट करने पर काम कर रही है, जो लंबी राइडिंग रेंज पेश करेगी। यदि Mazout Electric ऐसा करने में सफल होती है, तो मोटरसाइकिल की रेंज 300-350 किलोमीटर के बीच होगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »