Ultraviolette X-47 भारत में लॉन्च: अब एडवेंचर भी होगा इलेक्ट्रिक बाइक से, शुरुआती ग्राहकों के लिए Rs 25 हाजर की छूट!
Ultraviolette X-47 भारत में लॉन्च हो गई है, जिसकी कीमत 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन शुरुआती 1,000 ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी प्राइस 2.49 रुपये लाख रखा गया है। F77 Mach 2 प्लेटफॉर्म पर बनी यह इलेक्ट्रिक एडवेंचर टूरर 7.1 kWh और 10.3 kWh बैटरी ऑप्शंस में आती है, जो क्रमशः 263 km और 323 km की रेंज देती हैं। Recon वेरिएंट 610 Nm टॉर्क और 40 bhp पावर जेनरेट करता है, जिससे यह 0-60 kmph सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है। बाइक में डैशकैम्स, 4 ट्रैक्शन मोड्स, 9 लेवल रीजेन ब्रेकिंग और Hypersense Radar जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।