सिंगल चार्ज में 65Km रेंज के साथ Sole Bicycles E-24 ई-बाइक लॉन्च, जानें कीमत

ई-बाइक के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

सिंगल चार्ज में 65Km रेंज के साथ Sole Bicycles E-24 ई-बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Sole Bicycles

Sole Bicycles E-24 ई-बाइक के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक साइकल में 48V 15Ah बैटरी पैक मिलता है।
  • यह सिंगल चार्ज में 64 किलोमीटर तक चल सकती है।
  • यह 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक दौड़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
Sole Bicycles ने अपनी इलेक्ट्रिक साइकल E-24 लॉन्च की है जो कि सिंगल चार्ज में 64 किलोमीटर की रेंज तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए कहा गया है कि यह 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। इसमें 750W मोटर लगी है। साइकल में रेट्रो डिजाइन मिलता है। यह देखने में क्लासी लगती है। 6.4 फीट तक की हाइट वाला राइडर इसे चला सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Sole Bicycles E-24 Price

Sole Bicycles E-24 इलेक्ट्रिक साइकल की कीमत 2,199 डॉलर (लगभग 1.83 लाख रुपये) है। इसके लिए अगर ग्राहक को रैक भी चाहिए तो इसके लिए कंपनी ने 59.99 डॉलर (लगभग 5 हजार रुपये) की कीमत रखी है। ई-बाइक के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। यह ब्लैक, ओरेंज और सिल्वर, और ग्रीन व व्हाइट कलर्स में आती है। 
 

Sole Bicycles E-24 Features

सोल बाइसाइकल ई24 इलेक्ट्रिक साइकल के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो साइकल में रेट्रो डिजाइन मिलता है। यह देखने में क्लासी लगती है। इसे 6.4 फीट तक की हाइट वाले राइडर के लिए डिजाइन किया गया है। साइकल में 24 इंच के पहिए मिलते हैं। ये 3 इंच मोटे हैं। इसमें कंपनी ने हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक भी दिए हैं। स्पीड को तीन असिस्ट लेवल में बांटा गया है जिसकी मदद से यह 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक दौड़ाई जा सकती है। 

Sole Bicycles E-24 इलेक्ट्रिक साइकल में 48V 15Ah बैटरी पैक मिलता है। यह सिंगल चार्ज में 64 किलोमीटर तक चल सकती है। बैटरी को चार्ज होने में 4 घंटे तक का समय लगता है, जैसा कि कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है। इलेक्ट्रिक साइकल आज के समय में काफी पॉपुलर हो रही हैं। ट्रेंड के चलते अब यह ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों द्वारा खरीदी जा रही हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »