• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 100 किमी रेंज वाली ई बाइक Decathlon ने की पेश, मात्र 14 किलो है वजन और गजब फीचर्स

100 किमी रेंज वाली ई-बाइक Decathlon ने की पेश, मात्र 14 किलो है वजन और गजब फीचर्स

Van Rysel E-EDR AF में एक कॉम्पैक्ट Mahle X35 मोटर दी गई है जिसे 250-watt-hour बैटरी से पावर मिलती है।

100 किमी रेंज वाली ई-बाइक Decathlon ने की पेश, मात्र 14 किलो है वजन और गजब फीचर्स

Photo Credit: Decathlon

Van Rysel E-EDR AF Apex का वजन 14 किलो है।

ख़ास बातें
  • Decathlon Van Rysel E-EDR AF की कीमत $3,059 USD (लगभग 2,54,378 रुपये) है।
  • Decathlon Van Rysel E-EDR AF में एक कॉम्पैक्ट Mahle X35 मोटर दी गई है।
  • Decathlon Van Rysel E-EDR AF की रेंज 62 मील (लगभग 100 किलोमीटर) है।
विज्ञापन
Decathlon ने नई ई-बाइक Van Rysel E-EDR AF पेश की है। यह मॉडल ई-बाइक लाइनअप में नए एडिशन के साथ पहली अल्ट्रा-लाइटवेट इलेक्ट्रिक रोड बाइक बन गई है। मात्र 14 किलोग्राम वजन वाली E-EDR AF ने पावर और लाइटवेट कॉम्बिनेशन के साथ दस्तक दी है। आमतौर पर इस कीमत में इलेक्ट्रिक बाइक में यह देखने को नहीं मिलता है। यहां हम आपको Van Rysel E-EDR AF के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Decathlon Van Rysel E-EDR AF की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Decathlon Van Rysel E-EDR AF की कीमत $3,059 USD (लगभग 2,54,378 रुपये) है। इस कीमत के चलते ग्राहक बिना बजट को बिगाड़े हुए E-EDR AF को खरीद सकते हैं, यह साइकल लवर्स के लिए बाजार में मौजूद महंगे ऑप्शन के बीच किफायती मॉडल साबित होगी।


Decathlon Van Rysel E-EDR AF के स्पेसिफिकेशंस


Van Rysel E-EDR AF में एक कॉम्पैक्ट Mahle X35 मोटर दी गई है जिसे 250-watt-hour बैटरी से पावर मिलती है। बैटरी को फ्रेम में ध्यानपूर्वक लगाया गया है। इस सेटअप की बदौलत बाइक सिंगल चार्ज में लगभग 62 मील (लगभग 100 किलोमीटर) की प्रभावशाली रेंज प्रदान करती है, हालांकि अलग-अलग राइडिंग कंडीशन के आधार पर यह अलग-अलग होगी।

इस ई-बाइक में कार्बन फोर्क, हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक और एक सहज कंट्रोल यूनिट जैसी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। ई-ईडीआर एएफ में 12 गियर के साथ Sram Apex AXS इलेक्ट्रॉनिक ड्राइवट्रेन है। यह वायरलेस डिजाइन के साथ क्विक, रिस्पॉन्सिव शिफ्टिंग और स्ट्रीमलाइन लुक प्रदान करता है। इस बाइक को एल्यूमीनियम और काफी ध्यान से चुने गए कंपोनेंट्स से लैस किया गया है, जिसके चलते ई-ईडीआर एएफ इलेक्ट्रिक पावर के साथ सामान्य ई-बाइक को टक्कर देती है। टेक्नोलॉजी और डिजाइन के साथ एक ऐसी बाइक है जो एक स्टैंडर्ड रोड बाइक की तरह दिखती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Decathlon Electric Bike, Electric Bike
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »