• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Zongshen ने 300 किलोमीटर रेंज के साथ लॉन्च की ES5 हाइब्रिड इलेक्ट्रिक बाइक, जानें फीचर्स

Zongshen ने 300 किलोमीटर रेंज के साथ लॉन्च की ES5 हाइब्रिड इलेक्ट्रिक बाइक, जानें फीचर्स

Zongshen ES5 में 300 किलोमीटर तक की रेंज दी गई है।

Zongshen ने 300 किलोमीटर रेंज के साथ लॉन्च की ES5 हाइब्रिड इलेक्ट्रिक बाइक, जानें फीचर्स

Photo Credit: mydrivers.com

Zongshen ES5 e bike में 300 किलोमीटर तक की रेंज दी गई है।

ख़ास बातें
  • यह प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन में भी आती है।
  • इसमें 60V 31Ah लिथियम बैटरी मिलती है।
  • इसकी प्योर इलेक्ट्रिक रेंज 70 किलोमीटर है।
विज्ञापन
Zongshen ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक बाइक Zongshen ES5 के नाम से पेश की गई है। यह एक हाइब्रिड व्हीकल है जिसे कंपनी ने 300 किलोमीटर तक की रेंज के साथ पेश किया है। इलेक्ट्रिक बाइक में 60V 31Ah लिथियम बैटरी लगी हैं। इसकी प्योर इलेक्ट्रिक रेंज 70 किलोमीटर है। चूंकि यह एक हाइब्रिड टू व्हीलर है, यह प्रति 100 किलोमीटर 1.5L ईँधन की खपत करती है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी खास बातें। 

Zongshen ES5 इलेक्ट्रिक बाइक एक नई तरह की हाइब्रिड एनर्जी मोटरसाइकिल है जिसे Senlan Electric ब्रैंड के तले पेश (via)किया गया है। इसकी प्योर इलेक्ट्रिक रेंज 70 किलोमीटर है। लेकिन कंपनी ने इसे 1.5L एक्सटेंडेड रेंज के साथ पेश किया है जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल को 300 किलोमीटर तक भी ले जाया जा सकता है। ईंधन के साथ बैटरी पावर का इस्तेमाल भी इसमें किया जा सकता है। इस स्थिति में यह 1.5 लीटर ईंधन में 100 किलोमीटर चल सकती है। हालांकि यह प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन में भी आती है। जिसमें 60V 31Ah लिथियम बैटरी मिलती हैं। तीन बैटरी सेटअप के साथ इलेक्ट्रिक बाइक को 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 

इसके खास फीचर्स में यह भी है कि इसे ड्राइविंग के समय भी चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इसे पार्क करके भी चार्ज किया जा सकता है। छोटी दूरी के लिए यह ईवी प्योर इलेक्ट्रिक पावर भी इस्तेमाल कर सकता है, और लम्बी दूरी के लिए पावर जेनरेशन मोड में भी चल सकता है। साधारण घरेलू चार्जिंग की स्थिति में इसे चार्ज होने में 2 से 3 घंटे का समय लगता है। वहीं, AC चार्जिंग स्टेशन पर इसे 40 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, बशर्तें चार्जिंग स्टेशन पर 2200W फास्ट चार्जिंग सुविधा हो। इसमें C-REEV पावर मोड दिया गया है जिससे यह लगातार पावर फीडबैक देती रहती है। 

C-REEV पावर मोड के चलते इसे ज्यादा कंजर्वेटिव बैटरी आर्किटेक्चर की जरूरत पड़ती है जिससे कि इसके चलने की लागत काफी कम हो जाती है। इसके अलावा यह 1000W का अधिकतम एक्सटर्नल डिस्चार्ज भी उपलब्ध करवा सकती है। जिसकी मदद से इसे बड़े मोबाइल पावर सप्लाई सोर्स के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी उपलब्धता के लिए कोई तारीख तय नहीं की है। साथ ही कीमत से भी पर्दा नहीं उठाया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »