पंजाब में हुआ अनोखा चैलेंज: बिना मोबाइल बैठना था 31 घंटे, 55 लोगों ने लिया हिस्सा, केवल...
पंजाब के घोलिया खुर्द गांव में मोबाइल फोन की बढ़ती आदत को रोकने के लिए एक अनोखा ‘सिट-स्टिल चैलेंज’ आयोजित किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा। नियम बेहद सख्त थे - प्रतिभागियों को पूरे समय जमीन पर बैठे रहना था, न मोबाइल इस्तेमाल कर सकते थे, न सो सकते थे, न ही वॉशरूम जा सकते थे। 55 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और आयोजकों ने इसे एक पब्लिक मैसेज के तौर पर पेश किया कि फोन से दूरी बनाने पर जिंदगी कैसे तनावमुक्त महसूस हो सकती है। पहले स्थान पर दो विजेता रहे जिन्हें साइकिल, कैश और देसी घी का इनाम मिला।