Work From Home जारी रखा तो जा सकती है नौकरी! इस कंपनी ने जारी किया फरमान

Cognizant ने कथित तौर पर कर्मचारियों को फरमान जारी किया है जिसके अंतर्गत उन्हें ऑफिस आकर काम करना होगा।

Work From Home जारी रखा तो जा सकती है नौकरी! इस कंपनी ने जारी किया फरमान

Photo Credit: istock/dragonimages

कोरोना के बाद अधिकतर कंपनियां कर्मचारियों को पारंपरिक तरीके से ऑफिस आकर काम करने के लिए कह रही हैं।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने के निर्देश जारी किए हैं।
  • कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर ऑफिस आने का फरमान जारी किया था।
  • Cognizant के कर्मचारियों की संख्या 3,47,700 बताई गई है।
विज्ञापन
Cognizant आईटी कंपनी के कर्मचारियों को घर से काम करना (Work From Home) बहुत महंगा पड़ सकता है। कंपनी ने कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने के निर्देश जारी किए हैं। जिनको न मानना एम्प्लोयीज के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। COVID-19 महामारी के समय जब दुनियाभर में लॉकडाउन हुआ तो देश-दुनिया के सभी हिस्सों में लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए। ऐसे में छोटी-बड़ी कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन कर्मचारियों को दिया। लोग घर से ही काम करने लगे। कोरोना खत्म हुआ तो कमर्चारियों को फिर से कंपनियां ऑफिस बुलाने लगीं। अब अधिकतर कंपनियां कर्मचारियों को पारंपरिक तरीके से ऑफिस आकर काम करने के लिए कह रही हैं।

Cognizant ने कथित तौर पर कर्मचारियों को फरमान जारी किया है जिसके अंतर्गत उन्हें ऑफिस आकर काम करना होगा। लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर ऑफिस आने का फरमान जारी किया था। ऐसे में कुछ कर्मचारी घर से ही काम (Work From Home) कर रहे हैं, और ऑफिस नहीं आ रहे हैं। कंपनी ने चेतावनी जारी की है कि अगर कर्मचारी ऑफिस आकर काम नहीं करते हैं तो उन्हें अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पिछले महीने कर्मचारियों को एक लेटर भेजा था। जिसमें कहा गया था कि कई ईमेल भेजे जाने के बाद भी जो कर्मचारी ऑफिस नहीं आ रहे हैं, उनके लिए यह सख्त चेतावनी है। अगर ये कर्मचारी कंपनी के निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो उनकी नौकरी को भी खतरा हो सकता है। कंपनी फिर सख्त कार्रवाई करेगी। 

Cognizant के कर्मचारियों की संख्या 3,47,700 बताई गई है। यानी लगभग 3.48 लाख कर्मचारी इस कंपनी में काम करते हैं। जिसमें से अकेले भारत से कंपनी में 2.54 लाख कर्मचारी काम करते हैं। कोरोना के बाद कंपनियां कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के लिए कह रही हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, और विप्रो जैसी कंपनियां भी कर्मचारियों के लिए ऑफिस लौटने के निर्देश जारी कर चुकी हैं। TCS हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से काम करने का नियम भी कर्मचारियों के लिए लागू कर चुकी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »