• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Samsung फ्री दे रहा है 44 हजार वाली Galaxy Watch 8 , यूजर्स को पैदल चलने पर मिलेगा बड़ा गिफ्ट

Samsung फ्री दे रहा है 44 हजार वाली Galaxy Watch 8 , यूजर्स को पैदल चलने पर मिलेगा बड़ा गिफ्ट

Samsung ने आज Walk-a-thon India का चौथे एडिशन लॉन्च करने की घोषणा की है।

Samsung फ्री दे रहा है 44 हजार वाली Galaxy Watch 8 , यूजर्स को पैदल चलने पर मिलेगा बड़ा गिफ्ट

Photo Credit: Samsung

Samsung Walk a thon India

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Watch 8 में 1.34 और 1.47 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Watch 8 के 40mm में 325mAh और 44mm में 435mAh बैटरी है।
  • Samsung Galaxy Watch 8 में Exynos W1000 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Samsung ने आज Walk-a-thon India का चौथे एडिशन लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कैंपेन विश्व हृदय दिवस से पहले भारत को स्वस्थ और फिट बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह चैलेंज 29 सितंबर से शुरू होगा और 28 अक्टूबर, 2025 तक जारी रहेगा। इस दौरान यूजर्स को रिवार्ड पाने के लिए 30 दिनों के समय में 2 लाख कदम चलने होंगे। इस चैलेंज में सभी विजेता को कुछ न कुछ रिवार्ड मिलेगा। इसमें तीन लकी विनर्स को नई स्मार्टवॉच Samsung Galaxy Watch 8 मिलेगी, जबकि बाकी विजेताओं को नई Galaxy Watch 8 सीरीज खरीदने पर 15 हजार रुपये तक डिस्काउंट कूपन मिलेगा। आइए Samsung वॉक-अ-थॉन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung के वाक अ थॉन चैलेंज में कैसे लें हिस्सा

30 दिनों तक चलने वाले स्टेप्स चैलेंज को खासतौर पर सैमसंग हेल्थ ऐप पर आयोजित किया जाएगा, जो सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। यूजर्स के कदमों की गणना सिर्फ उस समय से की जाएगी जब यूजर्स चैलेंज में शामिल होगा। यूजर्स सैमसंग हेल्थ ऐप के अंदर एक रीयल-टाइम लीडरबोर्ड के जरिए अपनी कदमों को मॉनिटर कर सकते हैं, जिससे वे अपनी परफॉर्मेंस की तुलना कर सकते हैं। चैलेंज पूरा करने के बाद यूजर्स को अपना इनाम पाने के लिए सैमसंग मेंबर्स ऐप पर जाना होगा।

Samsung Galaxy Watch 8 Price

Samsung Galaxy Watch 8 के 4.0 मिमी वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये, 4.4 मिमी वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 4.6 मिमी वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। 

Samsung Galaxy Watch 8 Features

Samsung Galaxy Watch 8 में 1.34 इंच और 1.47 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। डिस्प्ले सफायर क्रिस्टल प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस वॉच में Exynos W1000 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी कैपेसिटी 40mm मॉडल में 325mAh और 44mm मॉडल में 435mAh है जो कि WPC बेस्ड फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह वॉच Wear OS 6 पर बेस्ड One UI 8 Watch पर काम करती है। Galaxy Watch 8 में BioActive सेंसर दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल बाय सिग्नल, इलेक्ट्रिकल हार्ट सिग्नल और बायोइलेक्ट्रिकल इंपीडेंस एनालेसेज जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा टेंप्रेचर सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर और लाइट सेंसर शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में LTE, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई, एनएफसी और L1+L5 ड्यूल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस शामिल है। यह वॉच 5ATM + IP68 रेटिंग के साथ आती है। इस वॉच का वजन 30 ग्राम और 34 ग्राम है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • खूबियां
  • Vibrant and bright display
  • Premium Design
  • Comfortable silicon straps
  • Accurate heart rate tracking
  • Built-in Google Gemini
  • AI features
  • कमियां
  • Battery life could have been better
  • Slow charging speed
Strap ColourGraphite, Silver
Compatible OSAndroid and iOS
Display TypeSuper AMOLED
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »