भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
Sarvam AI ने घोषणा की है कि वह इस साल मई तक अपना मेड इन इंडिया स्मार्ट आईवेयर Sarvam Kaze लॉन्च करेगी। यह जानकारी India AI Impact Summit 2026 के दौरान कंपनी के कोफाउंडर प्रत्युष कुमार ने दी। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्ट ग्लास डेवलपर्स को ज्यादा एप्लिकेशन बनाने की सुविधा देगा। इसके साथ ही Sarvam ने फीचर फोन में AI टेक्नोलॉजी लाने के लिए HMD के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। Qualcomm और Bosch के साथ भी सहयोग की घोषणा की गई है, जिससे अलग अलग डिवाइस सेगमेंट में AI इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा।