हैंड्स-फ्री ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए Volkswagen और Bosch ने मिलाया हाथ

Cariad के लिए फॉक्सवैगन का लक्ष्य 2025 तक Volkswagen वाहनों के लिए 60 प्रतिशत सॉफ्टवेयर की आपूर्ति करना है, जो 2020 में Cariad की स्थापना के समय के लक्ष्य से 10 प्रतिशत ज्यादा है।

हैंड्स-फ्री ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए Volkswagen और Bosch ने मिलाया हाथ

Cariad Volkswagen की सॉफ्टवेयर सहायक यूनिट है

ख़ास बातें
  • Volkswagen नए सिस्टम को 2023 से अपने वाहनों में स्थापित करना शुरू करेगी
  • यह सॉफ्टवेयर 'Level 2' ऑटोनॉमस ड्राइविंग को सक्षम करेगा
  • 'Level 3' ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम भी विकसित किया जाएगा
विज्ञापन
Volkswagen ने ऑटोमेटेड ड्राइविंग सॉफ्टवेयर को डेवलप करने के लिए Bosch के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को इस समझौते की जानकारी अपने सोशल मीडिया चैनल के जरिए दी। फॉक्सवैगन की सॉफ्टवेयर सब्सिडियरी Cariad और ऑटो सप्लायर Bosch के बीच इस डील के तहत भविष्य के वाहनों के लिए ऑटोमेडेट ड्राइविंग सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा। इस सॉफ्टवेयर के जरिए Level 2 ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम को तैयार किया जाएगा और Volkswagen का कहना है कि कंपनी इस सिस्टम को 2023 में अपने वाहनों में स्थापित करेगी।

Volkswagen ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए Cariad और Bosch के बीच हुई इस साझेदारी की जानकारी दी। कंपनी ने लिखा "दुनिया के सबसे बड़े व्हीकल फ्लीट में से एक के लिए हैंड्स-फ्री ड्राइविंग फंक्शंस: @cariad_tech और @BoschGlobal 1,000 से अधिक एक्सपर्ट्स के साथ सभी वाहन वर्गों में #AutonomousDriving की शुरुआत के लिए टीम बना रहे हैं।"

वहीं, दूसरी ओर Bosch ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए इस साझेदारी की जानकारी दी है।
 

Reuters के अनुसार, दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा है कि Volkswagen की सॉफ्टवेयर सहायक कंपनी Cariad और Bosch ने फॉक्सवैगन के यात्री वाहनों (पैसेंजर व्हीकल्स) में ऑटोनोमस ड्राइविंग के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए साझेदारी की है। यह सॉफ्टवेयर 'Level 2' ऑटोनॉमस ड्राइविंग को सक्षम करेगा, जिसमें शहरों, ग्रामीण क्षेत्रों और मोटरवे पर हैंड्स-फ्री ड्राइविंग शामिल है। इसके साथ ही 'Level 3' सिस्टम भी विकसित किया जाएगा, जो मोटरवे पर सभी ड्राइविंग कार्यों को संभालेगा।

जैसा कि हमने बताया, Volkswagen 2023 तक Level 2 ड्राइविंग सिस्टम को अपने वाहनों में स्थापित करेगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस सॉफ्टवेयर और इसके कंपोनेंट पार्ट्स को बाद में अन्य कार निर्माताओं के वाहनों में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

Cariad के लिए फॉक्सवैगन का लक्ष्य 2025 तक Volkswagen वाहनों के लिए 60 प्रतिशत सॉफ्टवेयर की आपूर्ति करना है, जो 2020 में Cariad की स्थापना के समय के लक्ष्य से 10 प्रतिशत ज्यादा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »