• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!

140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!

कंपनी ई-बाइक के साथ कई एक्सेसरी देती है जिसमें फ्रंट और रियर साइड की लाइट्स, किकस्टैंड भी शामिल है।

140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!

Photo Credit: Kona

Kona EL Kahuna कंपनी की ओर से पेश की गई एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक है जिसकी कीमत $3,499 (लगभग 3,33,000 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • यह कंपनी की eMTB बाइक है जो कि शहरी एरिया में भी इस्तेमाल की जा सकती है।
  • बाइक में Bosch Performance Line मोटर लगी है।
  • सिंगल चार्ज में इलेक्ट्रिक बाइक 85 मील, या 140 किलोमीटर तक जा सकती है।
विज्ञापन

Kona की ओर से लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है जो कि एक माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक है। कंपनी ने इसका ग्लोबल लॉन्च किया है। कंपनी कहती है कि यह भले ही एक माउंटेन बाइक है लेकिन इसे रोजमर्रा की जिंदगी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी शहर की सड़कें हों या पहाड़ों की चढ़ाई, इसे दोनों जगहों पर ले जाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक में Bosch की Performance Line मोटर लगी है। 625 Wh की बैटरी इसमें लगाई गई है। यह 140 किलोमीटर तक सिंगल चार्ज में जा सकती है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Kona EL Kahuna Electric Bike Price

Kona EL Kahuna कंपनी की ओर से पेश की गई एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक है जिसकी कीमत $3,499 (लगभग 3,33,000 रुपये) है। इसके कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे चार तरह के साइज में पेश किया है जिसमें स्मॉल, मीडियम, लार्ज, और एक्स्ट्रा लार्ज (SM, M, L, और XL) शामिल हैं। 

Kona EL Kahuna Electric Bike Features

Kona EL Kahuna कंपनी की eMTB बाइक है जो कि शहरी एरिया में भी इस्तेमाल की जा सकती है। इलेक्ट्रिक बाइक में Bosch Performance Line मोटर लगी है जो 45km प्रतिघंटा की रफ्तार से इसे दौड़ा सकती है। यह 75Nm का टॉर्क पैदा करती है। इलेक्ट्रिक बाइक में 625Wh की Bosch PowerTube बैटरी लगी है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में इलेक्ट्रिक बाइक 85 मील, या 140 किलोमीटर तक जा सकती है। इलेक्ट्रिक बाइक में 6061 एल्युमिनियम का फ्रेम लगा है। यह 136kg का वजन उठा सकती है। 

इलेक्ट्रिक बाइक में 10-स्पीड MicroShift Advent ड्राइवट्रेन दिया गया है। इसमें एक डिस्प्ले भी मिलता है जो कि Bosch Intuvia 100 डिस्प्ले के नाम से आता है। इसमें राइडर कई तरह की जानकारी जैसे स्पीड, दूरी, बैटरी लेवल आदि देख सकता है। Kona EL Kahuna में 29 x 2.25 इंच के Schwalbe G-One टायर लगे हैं। इसमें Tektro Gemini ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही कंपनी इसमें कई एक्सेसरी देती है जिसमें फ्रंट और रियर साइड की लाइट्स शामिल हैं। साथ ही साथ एक किकस्टैंड इसमें मिल जाता है। रियर रैक भी इसके साथ दिया गया है जिसे हल्का सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »