Big Battery Phone Launch

Big Battery Phone Launch - ख़बरें

  • HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
    HMD Vibe 2 Max कंपनी का अगला फोन हो सकता है। फोन के लॉन्च से पहले इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। फुल एचडी डिस्प्ले के साथ फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें 6000mAh की विशाल बैटरी होगी। साथ में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है।
  • Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
    Honor X5ds को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Honor X5ds फोन LCD पैनल से लैस है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें कंपनी ने 50MP का मेन कैमरा लगाया है। फोन का हाइलाइट इसका सेकंडरी डिस्प्ले है।
  • Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
    Xiaomi ने नया बजट फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का Poco C95 Pro अब यूरोप और दक्षिणीपूर्वी एशिया के मार्केट्स में खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 8GB रैम से लैस होकर आता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट से लैस किया गया है।
  • iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
    iQOO 16 का लॉन्च इसी महीने संभावित बताया जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले इसमें 8400mAh बैटरी लीक हो गई है। फोन में 6.85 इंच का 2K डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OmniVision OV50Q सेंसर बताया गया है। फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट और दमदार चिपसेट से लैस होगा जो कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होने वाला है।
  • एक बार चार्ज करो और महीने भर भूल जाओ! आ रहा है 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
    Energizer P30K Apex नाम का नया रग्ड स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 30,000mAh बैटरी बताई जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह फोन हल्के इस्तेमाल में करीब एक महीने तक चल सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 6.95 इंच डिस्प्ले और 200MP का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की जानकारी है। फोन में 66W फास्ट चार्जिंग और IP69K रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है।
  • Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
    Realme ने भारत में Narzo Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 10,001mAh Titan बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 6.8 इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलती है। कैमरा के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। Android 16 आधारित realme UI 7.0 के साथ आने वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है।
  • Realme P4 Power 5G: चार्जिंग की टेंशन खत्म? भारत में लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी वाला फोन, जानें कीमत
    Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G लॉन्च किया है, जो 10,001mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर 1.5 दिन तक चल सकता है। स्मार्टफोन में 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और Android 16 आधारित realme UI 7.0 मिलता है। शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »