12 हजार mAh से भी ज्यादा कैपिसिटी की बैटरी इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में आने वाली है।
Photo Credit: Honor
Honor WIN 2 सीरीज को कंपनी आज मार्केट में पेश करने जा रही है।
Honor WIN 2 सीरीज को कंपनी आज मार्केट में पेश करने जा रही है। यह नई स्मार्टफोन सीरीज धांसू फीचर्स और परफॉर्मेंस लेकर आने वाली है। Honor WIN 2 सीरीज में कंपनी तीन मॉडल्स पेश करने वाली है जिनमें Honor WIN 2, Honor WIN RT 2, और Honor WIN Turbo 2 शामिल बताए जा रहे हैं। सीरीज गेमिंग फोकस्ड होगी, उस लिहाज से इसमें फीचर्स भी बेहद कड़क मिलने वाले हैं। सबसे खास बात फोन की बैटरी के बारे में है। 12 हजार mAh से भी ज्यादा कैपिसिटी की बैटरी इस सीरीज में आने वाली है। आइए जानते हैं Honor WIN 2 सीरीज के लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Honor WIN 2 सीरीज का लॉन्च आज यानी 21 अक्टूबर को होने जा रहा है। Honor सीरीज को घरेलू मार्केट में पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन में मिलने वाले कई अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा (via) किया है। Honor WIN 2 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप बताई जा रही है। फोन में 6.89 इंच 2K डिस्प्ले होगा। यह 185Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन के अंदर 200MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। IP68/IP69/IP69K रेटिंग यहां सुझाई गई है। साथ में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी होगी। फोन में 10,100mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग होगी। फोन में 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा।
Honor WIN RT 2 में सबसे बड़ी बैटरी मिलने वाली है। यह फोन 12,070mAh बैटरी से लैस होगा। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप होगी। इसमें 6.89 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा। फोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ 185Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। इसमें 200MP का मेन कैमरा होगा। 16GB रैम के साथ फोन 512GB स्टोरेज कैरी कर सकता है।
Honor WIN Turbo 2 सीरीज का अफॉर्डेबल मॉडल कहा जा रहा है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होगा। फोन में 12,070mAh की बैटरी होगी। 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले यहां मिलने वाला है। फोन में 50MP मेन कैमरा होगा। यहां एक्टिव कूलिंग फैन नदारद रह सकता है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बताया गया है। 16GB रैम के साथ 512GB के टॉप वेरिएंट में यह आने वाला है। निचला वेरिएंट 8GB+256GB कंफिग्रेशन से लैस होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!