Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!

प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट मिल जाता है।

Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!

Photo Credit: Xiaomi

Poco C95 Pro में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। फोन में IPS पैनल का इस्तेमाल कंपनी ने किया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है।
  • इसमें 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट मिल जाता है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया बजट फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का Poco C95 Pro अब यूरोप और दक्षिणीपूर्वी एशिया के मार्केट्स में खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 8GB रैम से लैस होकर आता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट से लैस किया गया है। 50MP का AI कैमरा इसमें दिया गया है। इसके अलावा कई और धांसू फीचर्स फोन में देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Poco C95 Pro Price Global

Poco C95 Pro को कंपनी ने 6GB, 8GB रैम वेरिएंट्स में पेश किया है। यूरोप में इसकी शुरुआती कीमत €199 (लगभग 21,500 रुपये) है, जिसमें 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज मिलती है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट €229 (लगभग 25,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। Xiaomi Global Website पर फोन को लिस्ट किया गया है। यह Black, Blue, और Green रंगों में खरीदा जा सकता है। 

Poco C95 Pro Specifications

Poco C95 Pro में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। फोन में IPS पैनल का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। यह 1,600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। इसमें 825 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट मिल जाता है। इसके साथ में 8GB LPDDR4X RAM दी गई है, और 256GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज है। फोन में 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है जिसके कारण यह 16GB तक यूजेबल रैम को सपोर्ट कर सकता है। 

कैमरा की बात करें तो Poco C95 Pro में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ में सेकंडरी सेंसर भी दिया गया है। फोन डुअल AI कैमरा से लैस होकर आता है। इसमें 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। फोन के डाइमेंशन 170.1 x 78.4 x 8.8 mm हैं और वजन 232 ग्राम है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »