XChat में विज्ञापन या ट्रैकिंग शामिल नहीं होगी, और मैसेजिंग एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है।
Photo Credit: XChat
Elon Musk के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का नया चैट मैसेंजर XChat जल्द ही लॉन्च किया जा रहा है।
Elon Musk के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का नया चैट मैसेंजर जल्द ही लॉन्च किया जा रहा है। इसे XChat के नाम से टीज किया गया है जो कि खासतौर पर चैट के लिए डिजाइन किया गया ऐप है। कंपनी ने इसके सभी खास फीचर्स भी टीज कर दिए हैं। साथ ही Apple ने भी इसके लॉन्च को अपने प्लेटफॉर्म के लिए टीज कर दिया है। ऐप को केवल चैट के उद्देश्य से लाया जा रहा है जिसमें स्क्रीनशॉट ब्लॉक, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं डिटेल्स।
XChat को एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के चैट सर्विस ऐप के रूप में लॉन्च के लिए टीज कर दिया गया है। इसे सबसे पहले iOS के लिए लॉन्च किया जा रहा है। Apple की ओर से भी अधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है। इसका प्रीव्यू डिजाइन बताता है कि ऐप के लिए सिल्वर कलर का चैट आइकन दिया गया है। 17 अप्रैल को इसे लॉन्च किया जाएगा। App Store से इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। iPhone और iPad यूजर्स के लिए यह सबसे पहले उपलब्ध होगा।
Your encrypted chats deserve their own app.
— XChat (@chat) April 10, 2026
Pre-order now: https://t.co/TM8Lk7AMGV pic.twitter.com/ZJ3yROXK1t
X Chat में विभिन्न तरह के फीचर्स यूजर को देखने को मिलेंगे। इसमें एंड टू एंड एन्क्रिप्शन (end-to-end encryption) शामिल होगा। इसके अलावा यह स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग फीचर से भी लैस होगा। मैसेजेस को एडिट किया जा सकेगा। इसमें क्रॉस डिवाइस वॉइस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा होगी। इसके अलावा बड़े ग्रुप चैट की सुविधा भी होगी। साथ मैसेज डिसअपियर फीचर भी होगा। हालांकि ये सभी फीचर्स X पर साधारण रूप से भी उपलब्ध हैं।
XChat के लिए कंपनी ने कहा है, 'यह यूजर्स को बातचीत के लिए बनाए गए एक निजी, केंद्रित स्थान में X पर किसी से भी चैट करने की अनुमति देगा। XChat में विज्ञापन या ट्रैकिंग शामिल नहीं होगी, और मैसेजिंग एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है।' बता दें कि इस ऐप को लॉन्च से पहले पिछले एक साल से टेस्ट किया जा रहा था। अब आखिरकार एलन मस्क का प्लेटफॉर्म इसे लॉन्च करने जा रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च