Apple Revenue

Apple Revenue - ख़बरें

  • Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
    प्रीमियम स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने अपने मजबूत तिमाही परफॉर्मेंस में iPhone, MacBook और सर्विसेज बिजनेस का बड़ा योगदान बताया है। एपल ने कहा कि उसका ग्रॉस मार्जिन 50.1 प्रतिशत का रहा है। इस अमेरिकी कंपनी के ग्रॉस मार्जिन और अर्निंग्स प्रति शेयर को टैरिफ रिफंड से फायदा मिला है।
  • Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
    एपल ने कहा है कि CCI के जांचकर्ताओं ने यूरोपियन यूनियन (EU) के एक फैसले से ग्राफिक को कॉपी कर लिया है। कंपनी ने CCI को दाखिल किए गए अपने जवाब में उसके कॉम्पिटिटर्स की फाइलिंग्स की CCI की रिपोर्ट से तुलना करने वाले टेबल भी शामिल किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने CCI के डायरेक्टर जनरल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इन स्टेटमेंट्स की पुष्टि या इनका गहराई से आकलन की कोशिश नहीं की है।
  • आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
    एपल ने भारत में अपने बिजनेस के डेटा की जानकारी देने पर सहमति दी है। इस डेटा का इस्तेमाल CCI की ओर से पेनल्टी के कैलकुलेशन के लिए किया जा सकता है। कंपनी ने 21 मई को हुई सुनवाई में यह डेटा 25 जून तक जमा करने की अनुमति मांगी थी। CCI ने कंपनी के इस निवेदन को मंजूरी दे दी है। CCI ने अपनी जांच में पाया था कि एपल ने iPhone से जुड़े ऐप्स के मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल किया था।
  • Apple ने ऐप्स से जुड़े मामले में नहीं दिया डेटा, CCI जल्द कर सकता है फैसला
    इस बारे में CCI की ओर से हाल ही में दिए गए एक ऑर्डर में कहा गया है कि एपल ने अपना फाइनेंशियल डेटा और जांच पर अपने विचार की जानकारी नहीं दी है। इसके बजाय कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित एक अलग मामले का हवाला दिया है जिसमें एपल ने देश के एंटीट्रस्ट पेनल्टी कानून को चुनौती दी है। एपल के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है।
  • Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
    Apple अपने Maps ऐप में Ads लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे कंपनी के सर्विसेस बिजनेस को बढ़ावा मिल सकता है। ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर Google Maps की तरह काम करेगा, जहां बिजनेस सर्च रिजल्ट्स में टॉप पोजीशन के लिए बोली लगा सकेंगे। उदाहरण के तौर पर “sushi” सर्च करने पर सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले रेस्टोरेंट का ad ऊपर दिख सकता है। Apple की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह फीचर इस साल गर्मियों तक iPhone और अन्य डिवाइसेस पर शुरू किया जा सकता है।
  • भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
    कंपनी जल्द ही मुंबई में अपना दूसरा स्टोर शुरू करेगी। देश में एपल का यह छठा फिजिकल स्टोर होगा। हाल ही में कंपनी ने देश में अपना पांचवां स्टोर नोएडा में शुरू किया था। एपल के CEO, Tim Cook ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के दौरान भारत में अतिरिक्त स्टोर्स खोलने का संकेत दिया था। कुक ने कहा था कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है।
  • Apple की बड़ी कामयाबी, दुनिया भर में कंपनी के iPhones सहित 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज
    भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है। कंपनी ने बताया है कि वह मुंबई में जल्द ही दूसरा स्टोर खोलेगी। इसके अलावा कंपनी की योजना तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की भी है।। भारत में पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। देश में कंपनी ने आईफोन की लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है।
  • आईफोन का बड़ा मार्केट बना भारत, मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी Apple
    कंपनी की मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने की योजना है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में अपना दूसरा स्टोर नोएडा में शुरू किया था। हालांकि, कुक ने मुंबई में नए स्टोर की लोकेशन की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह स्टोर मुंबई के बोरिवली में खोला जा सकता है। देश में कंपनी ने पहला स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में शुरू किया था।
  • Apple ने लॉन्च के बाद से बेचे 3 अरब iPhone, सेल्स में भारत की बढ़ रही हिस्सेदारी
    एपल को तीसरी तिमाही में 23.42 अरब डॉलर (लगभग 2.04 लाख रुपये) का प्रॉफिट मिला है। कंपनी का Mac और iPad से रेवेन्यू क्रमशः 8.05 अरब डॉलर (लगभग 0.70 लाख करोड़ रुपये) और 6.58 अरब डॉलर (लगभग 0.57 लाख करोड़ रुपये) का रहा है। भारत में भी आईफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। देश में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में एपल के iPhone 16 की सबसे अधिक शिपमेंट हुई है।
  • भारत में Apple को लगा झटका, CCI ने जांच रोकने से किया इनकार
    कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया ने कंपनी के खिलाफ कॉम्पिटिशन कानून के उल्लंघन से जुड़ी जांच को रोकने से मना कर दिया है। एपल पर आरोप था कि उसने ऐप्स के मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति के कारण डिवेलपर्स को उसके प्रॉपराइटरी इन-ऐप परचेज सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य किया था। इसके लिए डिवेलपर्स को 30 प्रतिशत तक फीस चुकानी पड़ रही थी।
  • भारत में Apple के iPhone की दमदार सेल्स, रेवेन्यू बढ़कर 67,100 करोड़ रुपये से ज्यादा
    देश में पिछले वित्त वर्ष में Apple का रेवेन्यू लगभग 36 प्रतिशत बढ़कर 67,121 करोड़ रुपये से अधिक रहा है। कंपनी की सेल्स में आईफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है। एपल की पिछले कैलेंडर ईयर से देश में तिमाही सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ रही है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 47 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी क साथ लगभग 49,321 करोड़ रुपये का था।
  • दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू के नए स्टोर्स के लिए 400 एंप्लॉयीज को हायर करेगी Apple!
    कंपनी के पिछले वर्ष दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटीवॉक और मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोले गए स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एपल की दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, मुंबई और पुणे में नए स्टोर्स शुरू करने की तैयारी है। एपल ने देश में अपनी वेबसाइट पर कई जॉब्स को लिस्ट किया है। इनमें फुल-टाइम और पार्ट-टाइम जॉब्स शामिल हैं।
  • Apple की ऐप्स मार्केट में मोनोपॉली की जांच की रिपोर्ट CCI ने वापस मंगाई 
    कंपनी पर आरोप था कि उसने ऐप्स के मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति के कारण डिवेलपर्स को उसके प्रॉपराइटरी इन-ऐप परचेज सिस्टम का इस्तेमाल करे के लिए बाध्य किया था। इसके लिए डिवेलपर्स से 30 प्रतिशत तक फीस ली जा रही थी
  • Apple का iPhone 15 Pro Max बना सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
    एपल के स्मार्टफोन से कुल रेवेन्यू में आईफोन के प्रो मॉडल्स की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है
  • iPhone का भारत में जबरदस्त क्रेज! Apple के रिवेन्यू में 42% उछाल
    भारत में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए देश में नए साल से इम्पोर्ट ड्यूटी को भी घटा दिया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »