Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?

Apple ने मार्च 2026 तक भारत में 10 अरब डॉलर से ज्यादा के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को बेचा है।

Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?

Photo Credit: Pexels/IRFHKMZ

Apple ने पिछले तीन सालों में हर साल लगभग एक अरब डॉलर का रेवेन्यू बढ़ाया है।

ख़ास बातें
  • Apple ने पिछले 3 सालों में हर साल 1 अरब डॉलर का रेवेन्यू बढ़ाया है।
  • Apple ने मार्च 2026 तक भारत में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू किया।
  • Apple ने 2026 की पहली तिमाही में भारत में 31 मिलियन आईफोन शिप किए।
विज्ञापन

Apple ने मार्च 2026 तक भारत में 10 अरब डॉलर से ज्यादा के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को बेचा है, जिसका खुलासा ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में हुआ है। कंपनी ने पहली बार यह आंकड़ा पार किया। जबकि इससे पहले बीते साल यह रेवेन्यू लगभग 9 अरब डॉलर का हुआ था, जिसके मुकाबले में बढ़ोतरी हुई। कुल बिक्री में आईफोन का बड़ा हिस्सा था, जिसके साथ iPads और MacBooks की भी डिमांड काफी बढ़ी है। Apple ने 2026 की पहली तिमाही में भारत में 31 मिलियन आईफोन शिप किए गए, जो पिछले साल के मुकाबले 4.1% कम थे। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, यह तिमाही पिछले 6 सालों में सबसे निचले स्तर पर रही। हालांकि, रेवेन्यू के मामले में Apple ने लगभग एक अरब डॉलर का इजाफा किया, जबकि आईफोन बिक्री के मामले में गिरावट आई। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Apple कैसे पहुंचा यहां तक
Apple ने पिछले तीन सालों में हर साल लगभग एक अरब डॉलर का रेवेन्यू बढ़ाया है। इस कंपाउंडिंग ने एक अच्छे मार्केट को एक स्ट्रैटेजिक मार्केट में बदल दिया है। इन तीनों सालों में डबल-डिजिट या उससे बेहतर ग्रोथ रेट रही और वित्त वर्ष 26 में यह बढ़ोतरी ऐसे 12 महीनों में हुई जब ओवरऑल मार्केट सिकुड़ रहा था। Apple ने अकेले जून 2026 तिमाही में $109.4 बिलियन का ग्लोबल रेवेन्यू दर्ज किया, जो बीते साल के मुकाबले 16% ज्यादा है। इससे पता चला है कि भारत में पूरे साल की बिक्री Apple की एक तिमाही की बिक्री के दसवें हिस्से से भी कम है। Apple के लिए भारत उन चुनिंदा बाजारों में से एक है जहां बहुत तेजी के साथ ग्रोथ हो रही है, जबकि बाकी जगहों पर यह कैटेगरी सुस्त पड़ गई है। टिम कुक कई सालों से कह रहे हैं कि भारत Apple के सबसे तेजी से बढ़ने वाले बाजारों में से एक है।

एप्पल ने तब भी ग्रोथ हासिल कि जब मेन बाजार सिकुड़ रहा था। IDC के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही में भारत में 31 मिलियन यूनिट्स की शिपमेंट हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 4.1% कम थी। काउंटरप्वाइंट की रिसर्च ने इसी तिमाही को 6 साल का सबसे निचला स्तर बताया, साल के शुरुआती 9 हफ्तों में बिक्री पिछले साल के मुकाबले 9% कम रही। 61% से ज्यादा भारतीय रिटेलर्स ने 2026 की पहली छमाही में बिक्री में गिरावट की बात कही। रिटेल सेंटिमेंट अक्सर शिपमेंट डेटा से एक तिमाही पीछे चलता है, इसलिए यह सर्वे बताता है कि खरीदारों ने असल में क्या किया और ब्रांड्स को उनसे क्या उम्मीद थी।

Apple का भारत में कुल हिस्सा है 9%, जबकि कमाई 28%
Apple के डिवाइसेज आमतौर पर महंगे हैं। IDC के 2026 की पहली तिमाही (Q1) के भारत के आंकड़ों के अनुसार, शिपमेंट के मामले में लगभग 9% यूनिट्स के साथ Apple चौथे नंबर पर है, जो कि वीवो, सैमसंग और ओप्पो से पीछे है। मगर कमाई के मामले में यह 28% हिस्सेदारी के साथ मार्केट में सबसे आगे है। उस तिमाही में भारत में बिके प्रत्येक 100 स्मार्टफोन्स में से लगभग 9 आईफोन थे और इन 9 आईफोन की बिक्री से हुई कमाई कुल 100 रुपये में से लगभग 28 रुपये थी।

IDC के डाटा के अनुसार, सिर्फ iPhone 17 ने उस तिमाही के दौरान भारत में बिके कुल स्मार्टफोन में 4% योगदान दिया। बाजार में आईफोन 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू है। हालांकि, Apple के शिपमेंट में साल-दर-साल लगभग 5% की गिरावट आई, जिससे पता चलता है कि वैल्यू में बढ़त वॉल्यूम में बढ़ोतरी के बजाय प्रोडक्ट मिक्सकी वजह से हुई। इससे पता चला है कि यूनिट्स की बिक्री घटने पर भी Apple को कोई खास परेशानी नहीं हुई।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Sales in India, Apple Revenue, iPhone 17
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »