Apple Ios Update

Apple Ios Update - ख़बरें

  • iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
    Apple ने iOS 26.4.2 अपडेट जारी किया है, जिसमें नोटिफिकेशन सिस्टम से जुड़ी एक बड़ी खामी को ठीक किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बग की वजह से डिलीट किए गए पुश नोटिफिकेशन्स डिवाइस में स्टोर रह सकते थे, जिन्हें एक्सेस किया जा सकता था। इस समस्या का इस्तेमाल कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी कर सकती थीं। Apple ने इस अपडेट में इंप्रूव्ड डेटा रिडेक्शन फीचर जोड़ा है, जिससे डिलीट नोटिफिकेशन सही तरीके से हटेंगे। यह अपडेट iPhone 11 और इसके बाद के मॉडल्स के लिए उपलब्ध है।
  • CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
    WhatsApp ने Apple CarPlay के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है, जिससे अब यूजर्स कार की स्क्रीन से ही कॉल और मैसेज कर सकते हैं। इस अपडेट के बाद ऐप का इंटरफेस ज्यादा क्लीन हो गया है, जिसमें चैट और कॉल हिस्ट्री अलग-अलग सेक्शन में दिखाई देती है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर ड्राइविंग के दौरान डिस्ट्रैक्शन कम करने और सेफ्टी बढ़ाने के लिए लाया गया है। यूजर्स वॉयस टाइपिंग या क्विक बटन की मदद से आसानी से मैसेज भेज सकते हैं और कॉल कर सकते हैं।
  • Apple ने iPhone के लिए iOS 26.4 अपडेट किया जारी, AI फीचर्स के साथ कई बदलाव
    iOS 26.4 अपडेट में Apple Music में एक अहम फीचर अपडेट किया गया है। यह फीचर प्लेलिस्ट प्लेग्राउंड है। Apple का कहना है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके यूजर्स के प्रॉम्प्ट के आधार पर प्लेलिस्ट तैयार करता है। इससे यूजर्स मूड, मौके या थीम की जानकारी दे सकते हैं और यह फीचर टाइटल और डिटेल के साथ कस्टम ट्रैकलिस्ट तैयार कर सकता है। आपको बता दें कि यह वर्तमान में बीटा वर्जन में उपलब्ध है।
  • WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
    Apple ने WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जो 8 जून से 12 जून तक आयोजित होगा। कंपनी के मुताबिक इवेंट की शुरुआत 8 जून को कीनोट से होगी, जिसमें नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश किए जाएंगे। इस बार iOS 27, macOS 27, iPadOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 जैसे वर्जन पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल के वर्षों में WWDC का फोकस हार्डवेयर के बजाय सॉफ्टवेयर और Apple Intelligence पर रहा है। इवेंट में डेवलपर्स के लिए खास सेशंस और स्टूडेंट्स के लिए Swift Challenge भी आयोजित किया जाएगा।
  • कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
    Apple साल 2026 की शुरुआत को अपने लिए काफी अहम बनाने की तैयारी में है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आने वाले हफ्तों में iPhone 17e, अपडेटेड iPads और नए Macs लॉन्च कर सकती है। Apple का फोकस इस बार उभरते बाजारों और एंटरप्राइज कस्टमर्स पर रहने वाला है। रिपोर्ट में लो कॉस्ट MacBook, नए MacBook Pro मॉडल्स और iOS 26.4 अपडेट का भी जिक्र है। साल के दूसरे हिस्से में फोल्डेबल iPhone और OLED स्क्रीन वाले MacBook Pro जैसे बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
  • Apple की कमाई बढ़ाने की तगड़ी प्लानिंग, यूजर्स को अब दिखाई देंगे और ज्यादा Ads!
    Apple ने पुष्टि की है कि वह App Store के सर्च रिजल्ट्स में नए ऐड प्लेसमेंट जोड़ने जा रहा है। अभी किसी भी सर्च पर सिर्फ एक ऐड सबसे ऊपर दिखता है, लेकिन 2026 से सर्च रिजल्ट्स के नीचे की तरफ भी विज्ञापन दिखाई देंगे। कंपनी के मुताबिक, App Store पर करीब 65 प्रतिशत ऐप डाउनलोड्स सर्च के बाद होते हैं, इसलिए डेवलपर्स को ज्यादा मौके देने के लिए यह कदम उठाया गया है। नए ऐड स्लॉट्स के लिए मौजूदा कैंपेन अपने आप एलिजिबल होंगे और बिलिंग मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • iOS 26.2 Update: iPhone में आया iOS 26.2 अपडेट, लॉक स्क्रीन, म्यूजिक, गेमिंग में आए कमाल फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड
    Apple iPhone में नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.2 आ गया है। यूजर्स के लिए यह नया अपडेट काफी कुछ बदलाव लेकर आया है। iOS 26 में पहला अपडेट कंपनी ने सितंबर में लॉन्च किया था। अब यह दूसरा बड़ा अपडेट है जो यूजर को iPhone में कई बड़े फीचर लेकर आता है। इनमें पहले से ज्यादा कस्टमाइजेशन, ऑफलाइन लिरिक्स और सेफ्टी अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
  • 4 साल बाद स्मार्टफोन पर लौट आया BGMI और COD का सबसे तगड़ा राइवल गेम
    Epic Games और Google के बीच चार साल तक चले पेमेंट सिस्टम विवाद के बाद Fortnite आखिरकार अमेरिका में Google Play Store पर वापस आ गया है। अदालत के एंटीट्रस्ट फैसले ने Google को अपनी पॉलिसियों में बदलाव करने के लिए मजबूर किया, जिससे डेवलपर्स को बाहरी पेमेंट ऑप्शन देने की अनुमति मिली। इस फैसले का फायदा सीधे Fortnite को हुआ, जो अब अपनी शर्तों पर Play Store में उपलब्ध है।
  • iOS 26 Liquid Glass Update: रिलीज डेट, सपोर्टेड iPhones और सभी नए फीचर्स, यहां जानें सब कुछ
    Apple Event 2025 LIVE: Apple का iOS 26 अब तक का सबसे बड़ा iOS अपडेट माना जा रहा है, जिसमें Liquid Glass डिजाइन, Apple Intelligence AI फीचर्स, और iPhone–Mac Continuity जैसे अपग्रेड शामिल हैं। iPhone 17 सीरीज के साथ लॉन्च हो रहा यह अपडेट अगले हफ्ते से स्टेबल रोलआउट होना शुरू होगा। iPhone 11 और नए मॉडल्स पर उपलब्ध होगा, लेकिन AI फीचर्स सिर्फ iPhone 16 सीरीज और iPhone 15 Pro मॉडल्स पर चलेंगे।
  • iOS 26 अपडेट पाने के लिए कौन से iPhone हैं पात्र, जानें इस लिस्ट में आपका फोन शामिल है या नहीं?
    iOS 26 A13 बायोनिक चिप या उससे अपग्रेड चिप वाले डिवाइस पर मिलेगा। आईफोन 11 सीरीज आईफोन एसई (सेकेंड जनरेशन), आईफोन 12 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज, आईफोन एसई (थर्ड जनरेशन), आईफोन 14 सीरीज, आईफोन 15 सीरीज और आईफोन 16 सीरीज iOS 26 अपडेट पाने के लिए पात्र हैं। मगर Apple Intelligence के फुल फीचर्स सिर्फ 15 प्रो और प्रो मैक्स और आईफोन 16 सीरीज में काम करेंगे।
  • WhatsApp नहीं करेगा इन iPhone पर काम, जानें कौन से मॉडल हैं इसमें शामिल
    WhatsApp पुराने वर्जन का सपोर्ट न करके ऐप को ऑप्टिमाइज करना चाहता है और नए फीचर्स पेश करना चाहता है जो कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर पाएंगे। WhatsApp अपने यूजर्स को डिवाइस को अपडेट करने के लिए 5 माह की नोटिस पीरियड भी प्रदान कर रहा है। अगर उनका हार्डवेयर नए iOS वर्जन का सपोर्ट नहीं करता है तो उन्हें नया डिवाइस देखना चाहिए।
  • iOS 18 अब यूजर्स के लिए उपलब्ध, जानें आपका आईफोन करेगा सपोर्ट? ऐसे करें डाउनलोड
    Apple ने भारत समेत ग्लोबल स्तर पर सोमवार को iOS 18 अपडेट के लिए लॉन्च किया है। iPhone के लिए नए अपडेट को पहली बार जून में वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2024 में प्रीवयू किया गया था। Apple ने घोषणा की है कि iOS 18 अब भारत समेत ग्लोबल स्तर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। iOS 18 डेवलपर और पब्लिक बीटा अपडेट पाने वाले सभी आईफोन मॉडल iOS 18 पब्लिक रिलीज के लिए पात्र हैं।
  • इन 35 डिवाइस पर अब नहीं चलेगा WhatsApp, क्या आपका स्मार्टफोन भी है इस लिस्ट में?
    वर्तमान में केवल उन डिवाइस को WhatsApp सपोर्ट व अपडेट्स मिलेंगे, जो Android 5 या उससे नए, iOS 11 या उससे नए और Kai OS 2.5 या उससे नए वर्जन पर चल रहे हैं।
  • WWDC 2024: नए कस्टमाइजेशन, प्राइवेसी फीचर्स और गेम मोड के साथ Apple ने पेश किया iOS 18
    iOS 18 में आप अपने पंसद के किसी भी ऐप पर ऑथेंटिकेशन को इनेबल कर सकते हैं। इसके अलावा, नए वर्जन में यूजर्स के हाथ में कंट्रोल होगा कि थर्ड-पार्टी ऐप्स किन कॉन्टैक्ट्स को एक्सेस कर सकते हैं।
  • iOS 17 अपडेट से होंगे आईफोन में ये बदलाव, जानें किन फीचर्स का कर पाएंगे इस्तेमाल
    iOS 17 से कंपनी के वायरलेस शेयरिंग मैकेनिज्म AirDrop में सुधार होगा।

Apple Ios Update - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »