Apple Fold Specifications

Apple Fold Specifications - ख़बरें

  • Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
    Xiaomi का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। कंपनी का फोन रेड कलर में एक ऑनलाइन फोटो में सामने आया है। कथित तौर पर यह सीईओ ली-जून के हाथों में दिखाई दे रहा है। इसका नाम Xiaomi 18 Fold बताया जा रहा है।
  • Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
    Xiaomi Mix Fold 5 के प्रोटोटाइप में 7.5 इंच से 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले है। इसमें क्रीज को न्यूनतम करने की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Xiaomi Mix Fold 5 में 6,000 mAh या इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
  • Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
    एपल फोल्डेबल आईफोन के लिए Samsung Display को लगभग दो करोड़ पैनल्स का ऑर्डर दे सकती है। इससे पहले यह अनुमान लगभग 1.5 करोड़ पैनल्स का था। एपल के ऑर्डर की संख्या में बढ़ोतरी करने से फोल्डेबल आईफोन के लिए मजबूत डिमांड के अनुमान का संकेत मिल रहा है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर सैमसंग की यूनिट Samsung Display की स्मार्टफोन्स के पैनल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है।
  • iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल
    Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन, जिसे फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है, के 2026 में लॉन्च होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किताब की तरह खुलने वाला डिवाइस होगा, जिसमें 5.5 इंच आउटर और करीब 7.8 इंच इनर डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें टाइटेनियम फ्रेम, लिक्विड मेटल हिंज और डुअल 48MP कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। Face ID की जगह साइड Touch ID मिल सकता है। कीमत 1,800 से 2,500 डॉलर के बीच रहने का अनुमान है।
  • Apple कर रहा फोल्डेबल Flip iPhone पर काम, 2027 तक होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
    Apple एक क्लैमशेल फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है। इस डिवाइस का साइज करीबन Samsung Galaxy Z Flip 7 के जैसा होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple अपने आगामी iPhone फोल्ड को लेकर कंफर्म है और कंपनी का मानना ​​है कि इससे फोल्डेबल iPhone की डिमांड बढ़ेगी। iPhone fold एक यूनिक डिवाइस होने की उम्मीद है, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 या गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड से छोटा होगा।
  • iPhone Fold में होगा हिडन कैमरा, सुपर स्लिम डिजाइन! लॉन्च टाइम लीक
    iPhone Fold एप्पल की ओर से पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के रूप में 2026 में लॉन्च हो सकता है। इस फोन की खास बातें लेटेस्ट लीक में बताई गई हैं। जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से खुलासा किया गया है कि फोन आने वाले दिनों में मार्केट में एंट्री ले सकता है। टिप्स्टर ने कहा है कि कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन को जितना हो सकेगा स्लिम बनाने की कोशिश कर रही है। इसमें हिडन कैमरा भी होगा, और हिंज काफी मजबूत होगा।
  • Apple का पहला फोल्डेबल iPhone होगा सितंबर 2026 में लॉन्च: रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    Apple इस साल iPhone Fold को अगले साल पेश करने वाला है। विश्लेषक ने कथित तौर पर Apple iPhone Fold की कीमत $1,999 (लगभग 1,74,000 रुपये) होने का अनुमान किया है। Apple के फोल्डेबल iPhone में Samsung Galaxy Z Fold सीरीज जैसा बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन मिल सकता है। इसमें कथित तौर पर 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की आउटर डिस्प्ले होगी, जिसका इनर पैनल बिना किसी क्रीज के होने की उम्मीद है।
  • Vivo X Fold 5 जल्द होगा लॉन्च, Apple के iCloud के साथ होगी कनेक्टिविटी 
    X Fold 5 के लैंडिंग पेज में यह फ्लैट कवर डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स के साथ दिख रहा है। इसमें फ्रंट पर सेंटर में होल-पंच स्लॉट दिया गया है। इसके बैक पैनल पर सेंटर में बड़ा, सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें तीन कैमरा, एक LED फ्लैश यूनिट और टॉप पर Zeiss ब्रांडिंग दिख रही है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Vivo X Fold 5: फोल्ड होने पर भी iPhone 16 Pro Max से पतला होगा अपकमिंग वीवो फोल्डेबल फोन!
    वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने अपने पोस्ट में दिखाया कि Vivo X Fold 5 की मोटाई Apple के iPhone 16 Pro Max से कम होगी। पोस्ट की एक तस्वीर में बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन की मोटाई तुलना किए गए आईफोन से थोड़ी ज्यादा नजर आ रही है। वहीं, टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, फोल्ड होने के बाद X Fold 5 की मोटाई 8.7mm और अनफोल्ड होने पर यह सिर्फ 4.3mm होगी। तुलना के लिए, Vivo X Fold 3 का फोल्डेड मोटाई 10.2mm और अनफोल्डेड मोटाई 4.65mm थी। 

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »