Android Ios Features

Android Ios Features - ख़बरें

  • YouTube के जिस फीचर के लिए लोग देते थें पैसे, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे फायदा
    YouTube ने Picture-in-Picture (PiP) मोड को अब फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स वीडियो चलाते हुए ऐप से बाहर जाकर भी उसे छोटे विंडो में देख सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह सुविधा Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर longform non-music कंटेंट के लिए मिलेगी। हालांकि म्यूजिक वीडियो के लिए PiP फीचर अभी भी केवल Premium यूजर्स तक सीमित रहेगा। यह फीचर धीरे-धीरे सभी देशों में रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।
  • Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
    Google ने अपने डेवलपर इवेंट Google I O 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 19 और 20 मई को आयोजित होगा। इस इवेंट में AI, Android, Chrome और Cloud प्लेटफॉर्म्स से जुड़े नए अपडेट्स पेश किए जाएंगे। कंपनी इस बार “agentic coding” पर खास ध्यान दे रही है, जिसमें AI की मदद से कोडिंग प्रोसेस को ऑटोमेट करने वाले टूल्स दिखाए जाएंगे। इवेंट में Google Keynote और Developer Keynote के अलावा कई टेक्निकल सेशन्स भी होंगे। इसके बाद 21 मई को ऑन-डिमांड सेशन्स और कोडलैब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
    WhatsApp यूजर्स को चैट और फोटो, वीडियो समेत मीडिया आदि को बैकअप करने की सुविधा प्रदान करता है। कई तरीकों से यूजर्स अपनी चैट का बैकअप तैयार कर सकते हैं। एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसेज पर पासकी का उपयोग करके वॉट्सऐप चैट का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ बैकअप बना सकते हैं।
  • AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
    Google ने Maps प्लेटफॉर्म में Gemini AI आधारित नए फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है। इसमें Ask Maps नाम का नया फीचर शामिल है, जिसके जरिए यूजर्स मैप से बातचीत की तरह सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें लोकेशन से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी ने Immersive Navigation नाम का नया नेविगेशन सिस्टम भी पेश किया है, जिसमें 3D विजुअल्स और ज्यादा स्पष्ट रूट गाइडेंस मिलेगा। Google के मुताबिक यह Maps का पिछले एक दशक में सबसे बड़ा नेविगेशन अपडेट है और इसे चरणबद्ध तरीके से Android और iOS डिवाइस पर रोलआउट किया जाएगा।
  • पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
    Truecaller ने भारत में Family Protection फीचर लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन स्कैम और संदिग्ध कॉल से यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाना है। इस फीचर के जरिए परिवार का एक सदस्य एडमिन बनकर पूरे परिवार की डिजिटल सुरक्षा सेटिंग्स को मैनेज कर सकता है। इसमें रियल टाइम फ्रॉड अलर्ट, रिमोट कॉल हैंग अप और साझा ब्लॉक लिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसका बेसिक वर्जन मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट
    PhonePe ने UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन बिना PIN डाले पूरे किए जा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यूजर अब फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए पेमेंट अप्रूव कर सकेंगे, जिससे वन टच अनुभव मिलेगा। यह सुविधा QR स्कैन, ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांसफर जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम करेगी। 5,000 रुपये से ऊपर की राशि के लिए UPI PIN जरूरी रहेगा। फिलहाल यह फीचर Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और iOS पर जल्द आने की उम्मीद है।
  • कार में बिना केबल के चलेगा Android Auto, Apple CarPlay! जानें Ultraprolink के इस नए डिवाइस की कीमत
    UltraProlink ने भारत में DriveLink नाम का नया 2-in-1 वायरलेस कार अडैप्टर लॉन्च किया है। यह डिवाइस उन गाड़ियों के लिए डिजाइन की गई है, जिनमें पहले से wired Android Auto या Apple CarPlay सपोर्ट मौजूद है। DriveLink एक बार Bluetooth के जरिए फोन से पेयर होने के बाद कार स्टार्ट होते ही अपने आप कनेक्ट हो जाता है। कंपनी के मुताबिक, इसके लिए किसी अलग ऐप या मैन्युअल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। यह Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है। भारत में इसकी कीमत ₹2,999 रखी गई है।
  • Amazfit Active Max भारत में लॉन्च: ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, 160+ वर्कआउट मोड्स और 25 दिन की बैटरी, जानें कीमत
    Amazfit ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Active Max लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग और 2.5D ग्लास भी मिलता है। Amazfit Active Max Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है और इसमें 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। 658mAh बैटरी को लेकर दावा है कि यह नॉर्मल यूज में 25 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत भारत में ₹15,999 रखी गई है।
  • Pebble Round 2 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 14 दिन की बैटरी लाइफ के साथ, जानें कीमत
    Pebble की ओर से नई स्मार्टवॉच Round 2 लॉन्च की गई है। इसमें राउंड डायल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टवॉच में बड़ा डिस्प्ले, बेहतर बैटरी लाइफ देने का दावा कंपनी करती है। स्मार्टवॉच में 1.3 इंच का कलर ई-पेपर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 260×260 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 283DPI की पिक्सल डेंसिटी है। यह Pebble OS पर रन करती है।
  • Arattai में आया Whatsapp को टक्कर देने वाला तगड़ा फीचर! ऐसे करें अपडेट
    Arattai में चैट्स के लिए अब नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया गया है। अपग्रेड के आने के बाद मैसेजिंग ऐप पर सभी डायरेक्ट चैट E2E की प्राइवेसी के साथ भेजे जाएंगे। यूजर की ओर से भेजे जाने से पहले चैट अब एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होगी। यानी अब सेंडर और रिसीवर ही चैट को पढ़ पाएंगे। यह नया अपग्रेड कंपनी ने Android, iOS और डेस्कटॉप वर्जन के लिए पहले से ही रोलआउट कर दिया है। सिर्फ यूजर को नए ऐप वर्जन से अपडेट करना होगा
  • इन फोन में बंद हो जाएगा WhatsApp, ऐसे करें चेक कहीं आपका फोन भी तो नहीं इसमें शामिल
    WhatsApp मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने न्यूनतम ऑपरेटिंग सिस्टम स्टैंडर्ड को बढ़ाया है, जिससे उन डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद हो जाएगा जो नए स्टैंडर्ड को पूरा नहीं कर सकते हैं। अगर आप वॉट्सऐप का उपयोग करना चाहते हैं तो iPhone के लिए iOS 15.1 या उसके बाद के वर्जन में अपडेट करना होगा, वहीं एंड्रॉयड के लिए Android 5.1 या बाद के वर्जन में अपडेट करना होगा।
  • WhatsApp कर रहा iOS के लिए नए फीचर्स पर काम, यूजर्स को मिलेंगे ऐसे फायदे
    वॉट्सऐप की नई एआर कैपेबिलिटीज में डायनामिक फेशियल फिल्टर शामिल हैं। यूजर्स अब कथित तौर पर अपनी उपस्थिति में बदलाव कर सकते हैं।
  • WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर लगा सकेंगे 1 मिनट लंबा वॉयस स्टेटस अपडेट
    हमने अपने टेस्ट में पाया कि अब स्टेटस अपडेट के रूप में 1 मिनट लंबा वॉयस मैसेज शेयर किया जा सकता है। फीचर अब Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • WhatsApp कर रहा कैमरा जूम कंट्रोल और स्टीकर क्रिएशन शॉर्टकट फीचर की टेस्टिंग
    WhatsApp पर पहले फीचर से WhatsApp पर इन-ऐप कैमरा का इस्तेमाल करते हुए जूम करना बहुत आसान हो जाता है।
  • WhatsApp New Feature: सीधा तारीख डालकर सर्च कर सकते हैं मैसेज, ऐसे काम करता है 'Search by Date' फीचर
    WhatsApp पर 'Search by Date' फीचर का यूज करने के लिए, यूजर्स को किसी व्यक्तिगत या ग्रुप चैट को खोलना होगा जिसमें वे मैसेज खोजना चाहते हैं।

Android Ios Features - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »