इंडस्ट्री में प्रभुत्व वाली दूसरी कंपनियों से मिल रही प्रतिद्वंदिता के चलते, एयरसेल ने सोमवार को एक नया वॉयस टैरिफ़ लॉन्च किया। इस टैरिफ़ के तहत कॉल दर 20 पैसा प्रति मिनट हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपने अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान पर कैशबैक के लिए अमेज़न पे के जरिए रीचार्ज करने पर अमेज़न के साथ साझेदारी की थी।
पिछ्ले हफ्ते, रिलायंस जियो ने नए डेटा प्लान का ऐलान किया था और भारतीय टेलीकॉम मार्केट के ट्रेंड के अनुसार ही, दूसरी कंपनियों ने भी अपने प्लान पेश करने शुरू कर दिए हैं। एयरसेल ने सोमवार को 333 रुपये वाला एक प्लान पेश किया जिसे आरसी 333 डेटा प्लान नाम दिया गया है।
एयरसेल ने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल ऐप पर नए ऑफर पेश किए हैं। एयरसेल 76 रुपये में 1 जीबी 3जी डेटा ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने 50 रुपये से ज़्यादा के रीचार्ज पर 100 एमबी अतिरिक्त मुफ्त डेटा की भी पेशकश की है। टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज़ में यह जानकारी दी।
देशभर में दूरसंचार ग्राहकों की कुल संख्या मार्च में थोड़ी बढ़कर 105.88 करोड़ हो गई। इसमें लैंडलाइन और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता शामिल हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल रिलायंस जियो, एयरसेल तथा वोडाफोन के साथ ‘इंट्रा सर्कल रोमिंग’ (आईसीआर) समझौतों पर को अंतिम रूप देने के करीब है। कंपनी को इन समझौतों से सालाना 500 करोड़ रपये के राजस्व पर नजर है।