Ai Trends India

Ai Trends India - ख़बरें

  • 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
    क्या आप जानते हैं जिन फोटोज को आप धड़ाधड़ चैट जीपीटी के हवाले कर रहे हैं, वो उनका क्या करता है? कहां जाती हैं ये फोटो, किसी कंपनी के पास, या वेब की गहरी दुनिया में कहीं और? एक्सपर्ट इस तरह डेटा शेयर करने से पहले सावधान रहने की सलाह देते हैं।
  • 80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts
    सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s AI Photo Trend काफी वायरल हो रहा है। इसमें लोग अपनी सामान्य फोटो को AI की मदद से 1980s के दौर की तस्वीर में बदल रहे हैं। सही Prompt के जरिए फोटो में 80s के कपड़े, हेयरस्टाइल, स्टूडियो लाइटिंग, फिल्म ग्रेन और पुराने कैमरे जैसा लुक दिया जा सकता है। इस आर्टिकल में 80s बॉलिवुड, फैमली एल्बम, कॉलेज और रेट्रो स्ट्रीट लुक और बॉलिवुड हीरोइन लुक के लिए 5 AI Prompts दिए गए हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए बस अपनी फोटो AI Image Generator में अपलोड करनी होगी और पसंद का Prompt डालना होगा।
  • 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
    Amazon ने अपने Best in Tech Survey के दूसरे चरण के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लैपटॉप खरीदने वालों के लिए प्रोसेसर की परफॉर्मेंस सबसे अहम बात है। कोई भी लैपटॉप खरीदते समय ग्राहकों में से 87% इसे सबसे ऊपर रखते हैं। दूसरे नम्बर पर AI को महत्व दिया गया है। 58% लैपटॉप खरीदार AI फीचर्स को अपनी प्रोडक्टिविटी के लिए जरूरी मानते हैं।
  • भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारतीयों के लिए ऑनलाइन जानकारी खोजने का मुख्य साधन बनता जा रहा है। YouGov की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसका शीर्षक 'How AI is Changing Online Discovery in 2026' है। शहरी भारत में ऑनलाइन जानकारी खोजने वाले 89% लोग किसी न किसी तरह से AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं।
  • इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
    OpenAI के ChatGPT Images 2.0 फीचर को भारत में तेजी से अपनाया जा रहा है और रिपोर्ट के मुताबिक देश इसका सबसे बड़ा यूजर बेस बनकर उभरा है। यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल anime पोर्ट्रेट, cinematic फोटो और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक नए मॉडल में बेहतर टेक्स्ट रेंडरिंग, डिटेल्ड इमेज जनरेशन और एडवांस prompt समझने की क्षमता दी गई है। खास बात यह है कि इसका उपयोग सिर्फ प्रोफेशनल काम तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसे क्रिएटिव एक्सप्रेशन और ऑनलाइन ट्रेंड्स के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
    आज सर्च का तरीका तेजी से बदल रहा है और ChatGPT, Google Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को सीधे जवाब मिलने लगे हैं। ऐसे में ब्रांड्स के लिए जरूरी हो गया है कि उनका कंटेंट सिर्फ लिंक के रूप में नहीं, बल्कि AI के जवाब का हिस्सा बने। Neurorank जैसे टूल्स इस बदलाव को समझने में मदद करते हैं, जबकि Microsoft Copilot जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भरोसेमंद और साफ कंटेंट ज्यादा अहम हो गया है।
  • AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
    Meta की 2026 Adversarial Threat Report में बताया गया है कि ऑनलाइन स्कैम अब पहले से ज्यादा एडवांस हो चुके हैं और इनमें AI का बड़ा रोल है। स्कैमर्स अब फेक प्रोफाइल, डीपफेक और नेचुरल बातचीत के जरिए लोगों को आसानी से झांसा दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये ठगी अब एक पूरी इंडस्ट्री की तरह काम कर रही है, जिसमें अलग-अलग स्टेज पर प्लानिंग की जाती है। साउथईस्ट एशिया से ऑपरेट होने वाले बड़े स्कैम नेटवर्क्स भारत समेत कई देशों को टारगेट कर रहे हैं। इसके अलावा फेक रेंटल और फेक फ्यूनरल जैसे नए स्कैम भी सामने आए हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »