Ai Development

Ai Development - ख़बरें

  • Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
    Google ने अपने डेवलपर इवेंट Google I O 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 19 और 20 मई को आयोजित होगा। इस इवेंट में AI, Android, Chrome और Cloud प्लेटफॉर्म्स से जुड़े नए अपडेट्स पेश किए जाएंगे। कंपनी इस बार “agentic coding” पर खास ध्यान दे रही है, जिसमें AI की मदद से कोडिंग प्रोसेस को ऑटोमेट करने वाले टूल्स दिखाए जाएंगे। इवेंट में Google Keynote और Developer Keynote के अलावा कई टेक्निकल सेशन्स भी होंगे। इसके बाद 21 मई को ऑन-डिमांड सेशन्स और कोडलैब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
    San Francisco में “Stop the AI Race” नाम के ग्रुप ने AI कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने Anthropic, OpenAI और xAI के दफ्तरों के बाहर इकट्ठा होकर एडवांस्ड AI डेवलपमेंट पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि फ्रंटियर AI सिस्टम्स भविष्य में गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। यह प्रदर्शन ऐसे समय पर हुआ है जब अमेरिका में AI रेगुलेशन को लेकर बहस तेज है और व्हाइट हाउस ने हाल ही में AI पॉलिसी के लिए एक फ्रेमवर्क पेश किया है। इस मुद्दे पर टेक एक्सपर्ट्स और नेताओं के बीच भी अलग-अलग राय सामने आ रही है।
  • WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
    Apple ने WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जो 8 जून से 12 जून तक आयोजित होगा। कंपनी के मुताबिक इवेंट की शुरुआत 8 जून को कीनोट से होगी, जिसमें नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश किए जाएंगे। इस बार iOS 27, macOS 27, iPadOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 जैसे वर्जन पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल के वर्षों में WWDC का फोकस हार्डवेयर के बजाय सॉफ्टवेयर और Apple Intelligence पर रहा है। इवेंट में डेवलपर्स के लिए खास सेशंस और स्टूडेंट्स के लिए Swift Challenge भी आयोजित किया जाएगा।
  • चीन-अमेरिका की उड़ेगी नींद! भारत ने तैयार किया देश का पहला स्वदेशी 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर
    भारत ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर को विकसित किया है। यह देश का पहला स्वदेशी 1.0GHz, 64-बिट डुअल-कोर प्रोसेसर है, जिसे C-DAC ने Microprocessor Development Programme के तहत तैयार किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, DHRUV64 को स्ट्रैटेजिक और कमर्शियल दोनों इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। यह 5G, ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और IoT जैसे सेक्टर्स को सपोर्ट कर सकता है। इस उपलब्धि से भारत की विदेशी माइक्रोप्रोसेसरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।
  • ChatGPT की तरह बोलने लगे हैं इंसान, स्टडी में हुआ खुलासा
    ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) चैटबॉट्स के आने से मानव ने एक-दूसरे के साथ बात करने के तरीके बदले हैं। रिसर्चर ने कुछ GPT शब्दों की फ्रीक्वेंसी का पता लगाने के लिए ChatGPT के रिलीज होने से पहले और बाद के 3,60,000 से ज्यादा यूट्यूब वीडियो और 7,71,000 पॉडकास्ट एपिसोड को देखा और विश्लेषण किया। जबसे चैटजीपीटी लोकप्रिय हुआ है, लोग कुछ शब्दों का उपयोग ज्यादा बार कर रहे हैं।
  • Google ने Gemini CLI के साथ बदला AI का खेल, डेवलपर्स के लिए एक ओपन सोर्स एआई एजेंट, खर्च भूल जाइए
    Gemini CLI को Google ने पेश कर दिया है। Gemini CLI डेवलपर्स को Gemini मॉडल से अलग नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट या स्ट्रक्चर्ड टास्क चलाने की सुविधा प्रदान करता है। इंटरफेस काफी लाइट है और पूरी तरह से स्क्रिप्ट किया जा सकता है। Gemini CLI फाइल को पढ़ और लिख भी सकता है, जिससे यह डॉक्यूमेंटेशन को ऑटोमैटिंग करने, कोड स्निपेट को डीबग करने या स्ट्रक्चर्ड आउटपुट जनरेट करने के लिए मददगार हो जाता है।
  • Apple WWDC 2025: 9 जून से शुरू होगा Apple का बड़ा टेक इवेंट, iOS 19 और नए AI टूल्स की उम्मीद
    Apple WWDC 2025: Apple ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि उसका एनुअल डेवलपर इवेंट, WWDC 2025, 9 जून से 13 जून तक आयोजित होगा। इस बार का इवेंट मुख्य रूप से ऑनलाइन होगा, लेकिन 9 जून को Apple Park में सीमित भीड़ के साथ एक स्पेशल इन-पर्सन इवेंट भी आयोजित किया जाएगा। भारत में यूजर्स 9 जून की रात 10:30 बजे से इस इवेंट को Apple की वेबसाइट, YouTube चैनल और Developer ऐप पर लाइव देख सकेंगे।
  • Google I/O 2025: Gemini AI, Project Astra और Android 16 सहित कई नए टूल्स आज होंगे पेश!
    Google I/O 2025 में इस बार पूरी झलक Google के AI विजन और Android के अगले बड़े अपग्रेड पर रहेगी। इवेंट से पहले ही संकेत मिल चुके हैं कि कंपनी इस साल Gemini AI, Project Astra और Android 16 जैसे मेजर डेवलपमेंट्स को सामने लाने वाली है। Google का फोकस अब सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं है, बल्कि वियरेबल्स, XR (एक्सटेंडेड रियलटी) और Cloud Tools तक कंपनी अपनी AI टेक्नोलॉजी को एक्सपैंड करने जा रही है। साथ ही, सर्च और Chrome जैसे प्रोडक्ट्स में भी नए AI इंटीग्रेशन देखने को मिल सकते हैं। नीचे हमने बताया है कि इस बार Google I/O 2025 से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।
  • चैटजीपीटी बनाने वाली OpenAI ला रही वेब ब्राउजर! Google के छूटेंगे पसीने?
    OpenAI अपना वेब ब्राउजर डेवलप करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अब Google को एक और बार टक्कर देने जा रही है। अब यह AI सर्च को और ज्यादा एडवांस बनाने की दिशा में भी आगे कदम बढ़ा रही है। कंपनी ने कई और फर्मों को अप्रोच किया है ताकि अपनी AI पावर्ड सर्च टेक्नोलॉजी को ब्राउजर में जोड़ सके। इससे Google के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।

Ai Development - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »