Ai Automation

Ai Automation - ख़बरें

  • कोडिंग करने वालों की जॉब खतरे में? OpenAI से Anthropic तक, AI लिख रहा है 90% से ज्यादा कोड
    AI अब सिर्फ कोडिंग असिस्टेंट नहीं रहा, बल्कि खुद सॉफ्टवेयर का मुख्य लेखक बनता जा रहा है। San Francisco बेस्ड AI लैब Cognition के को-फाउंडर Scott Wu ने बताया कि उनकी कंपनी में 90 प्रतिशत से ज्यादा कोड AI सिस्टम्स द्वारा लिखा जा रहा है और इंजीनियर्स को 10 प्रतिशत से भी कम कोड खुद टाइप करना पड़ता है। OpenAI ने भी हाल ही में खुलासा किया कि उसकी एक टीम ने पूरा प्रोडक्ट AI से जनरेट कोड पर शिप किया। Anthropic और xAI जैसे नाम भी इसी ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे पारंपरिक कोडिंग की परिभाषा बदलती नजर आ रही है।
  • जब 99% नौकरियां होंगी खतरे में, ये 5 तरह के काम करने वालों की हो जाएगी मौज!
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच AI सेफ्टी एक्सपर्ट रोमन याम्पोल्स्की ने चेतावनी दी है कि आने वाले सालों में ज्यादातर इंसानी नौकरियां खत्म हो सकती हैं। उनके मुताबिक, AI के सामने ऐसा कोई काम नहीं है जिसे ऑटोमेट न किया जा सके। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि कुछ बेहद सीमित रोल्स ऐसे हैं, जो इंसानों की पसंद, अनुभव या AI की वजह से कुछ समय तक बने रह सकते हैं। लेकिन ये रोल्स आज के वर्कफोर्स का बहुत छोटा हिस्सा ही संभाल पाएंगे।
  • Google Gemini मंगाएगा खाना, कैब भी करेगा बुक, बिना फोन को हाथ लगाए!
    Google Gemini जल्द ही ऐसी क्षमता के साथ आ सकता है जिससे वह आपके लिए एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है। यह असिस्टेंट ऐसा होगा जो आपके लिए रोजमर्रा के काम भी कर लिया करेगा, बिना आपसे सवाल किए। गूगल में जल्द ही एक ऑटोमेशन फीचर आने की खबर सामने आ रही है। इसके आने से आपकी स्क्रीन आपके साथ वार्तालाप करना शुरू कर देगी।
  • AI दे रहा है इंसानों को काम, इस वेबसाइट पर टास्क के बदले मिलेगा पैसा!
    RentAHuman.ai नाम का नया प्लेटफॉर्म ऑटोमेशन की पारंपरिक सोच को बदल रहा है। यह एक ऐसा मार्केटप्लेस है, जहां AI एजेंट्स उन कामों के लिए इंसानों को हायर कर सकते हैं, जिन्हें डिजिटल सिस्टम खुद पूरा नहीं कर पाते। इसमें फिजिकल वेरिफिकेशन, इवेंट अटेंडेंस, डिलीवरी और ऑन-साइट टास्क जैसे काम शामिल हैं। इंसानों को सीधे और तेज भुगतान मिलता है, जबकि AI एजेंट्स को रियल वर्ल्ड में काम करवाने का आसान तरीका मिलता है। लॉन्च के कुछ ही दिनों में इस प्लेटफॉर्म को बड़ी संख्या में साइनअप मिले हैं।
  • Anthropic के नए AI टूल से सहमी टेक कंपनियां, लीगल वर्क को करेगा ऑटोमेट
    SaaSpocalypse की जानकारी सामने आने के बाद अमेरिका में वॉल स्ट्रीट पर टेक कंपनियों के शेयर्स में बड़ी गिरावट हुई है। इससे Adobe, Cognizant, Thomson Reuters और Gartner जैसी कंपनियों के शेयर्स सात प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक टूटे हैं। भारत में भी IT कंपनियों के शेयर्स पर इसका बड़ा असर पड़ा है। TCS का शेयर लगभग सात प्रतिशत, Infosys का लगभग आठ प्रतिशत और HCL का पांच प्रतिशत से अधिक गिरा है।
  • 5 लाख जॉब्स पर मंडरा रहा खतरा: Amazon अब Robots को देगा नौकरी, हंगामे से बचने की भी कर ली तैयारी!
    Amazon के इंटरनल डॉक्युमेंट्स से सामने आया है कि कंपनी अपने वेयरहाउस में बड़े पैमाने पर रोबोटिक ऑटोमेशन लागू करने की तैयारी में है। The New York Times की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon 2033 तक लगभग 5 लाख नई भर्तियों को टालने की योजना बना रहा है। यह कदम हर ऑर्डर की डिलीवरी कॉस्ट में लगभग 26 रुपये की बचत दिला सकता है। कंपनी इस ट्रांजिशन को लेकर संभावित आलोचनाओं को देखते हुए "robots" या "AI" जैसे शब्दों की जगह "advanced technology" और "cobots" जैसे शब्द इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है।
  • AI से बहुत से लोगों की जॉब जाने का खतराः Geoffrey Hinton
    रोजगार पर AI के नकारात्मक प्रभावों को घटाने के लिए Hinton ने यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) को लागू करना महत्वपूर्ण बताया है। Hinton की एक बड़ी चिंता डिफेंस सेक्टर में AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से जुड़ी है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »