Aadhaar Id

Aadhaar Id - ख़बरें

  • Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
    अगर आपकी ईमेल ID आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको सभी जरूरी नोटिफिकेशन समय पर मिल सकते हैं, जिससे आप अपडेटेड रह सकते हैं। अगर आपका ईमेल एड्रेस बदल गया है या आप बदलना चाहते हैं तो आसानी से आधार मोबाइल ऐप के जरिए अपडेट कर सकते हैं। यह 1 जुलाई, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक 6 महीने की अवधि के लिए लागू रहेगा। वर्तमान में आधार यूजर्स को अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करने के लिए 75 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
  • UAN नंबर भूल गए? UMANG App से ऐसे पता करें
    UAN (Universal Account Number) EPF अकाउंट से जुड़ी सबसे जरूरी जानकारी में से एक है। PF बैलेंस देखने, पासबुक डाउनलोड करने और क्लेम फाइल करने जैसी सेवाओं के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आप अपना UAN नंबर भूल गए हैं, तो UMANG App के जरिए इसे दोबारा पता किया जा सकता है। इसके लिए EPFO में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार, PAN या Member ID जैसी जानकारी की जरूरत होगी। UMANG App में मौजूद EPFO सेवाओं के जरिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके यूजर अपना UAN नंबर हासिल कर सकते हैं।
  • New Aadhaar App: आधार ऐप के डाउनलोड 2 करोड़ के पार! जानें फायदे
    नई आधार ऐप को 2 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है कि लॉन्च के बाद से New Aadhaar App को 21 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है।
  • अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट
    Google ने Google Wallet में नया अपडेट जारी करते हुए Aadhaar Verifiable Credentials का सपोर्ट जोड़ दिया है। UIDAI के साथ पार्टनरशिप के तहत यूजर्स अब अपनी Aadhaar बेस्ड डिजिटल पहचान को सीधे डिवाइस में स्टोर कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इससे बिना फिजिकल डॉक्युमेंट के तेज और आसान वेरिफिकेशन संभव होगा। इसके साथ selective disclosure जैसे प्राइवेसी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे जरूरत के अनुसार ही जानकारी शेयर होगी। वहीं Google “ID pass” फीचर को भी बढ़ा रहा है, जिसमें पासपोर्ट डिटेल्स से डिजिटल ID बनाई जा सकती है। यह फीचर फिलहाल भारत समेत कुछ देशों में उपलब्ध है।
  • Aadhaar के डेटाबेस में दूर होगी गड़बड़ियां, 2 करोड़ से ज्यादा मृत लोगों की ID हुई डिसएबल
    यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार के डेटाबेस को अपडेट करने के लिए मृत लोगों से जुड़े दो करोड़ से ज्यादा आधार नंबर्स को डीएक्टिवेट किया है। UIDAI ने मृत्यु पंजीकरण के अलावा रजिस्ट्रेशन जनरल ऑफ इंडिया, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों और राज्य सरकारों की ओर से मिले डेटा का आधार के रिकॉर्ड से मिलान करने के बाद ये डीएक्टिवेशन किए हैं।
  • New Aadhaar App: अब आधार कॉपी देने का झंझट खत्म! नए ऐप में ऑफलाइन वैरिफिकेशन, फेस अनलॉक जैसे धांसू फीचर्स
    UIDAI ने नया आधार ऐप (New Aadhaar App) लॉन्च किया है। इस नए ऐप के कई फायदे यूजर को मिलने वाले हैं। यह ऑफलाइन वैरिफिकेशन में इस्तेमाल होगा जिसके बाद आपको अपना फिजिकल यानी कागजी आधार कार्ड दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। आधार कॉपी अक्सर कई जगहों पर मांगी जाती है जैसे होटल में एंट्री के समय, सोसायटी गेट के एंट्री पर, किसी इवेंट आदि में भी। नए ऐप के माध्यम से अब आपका आधार कार्ड आपके स्मार्टफोन में ही आ जाता है।
  • Aadhaar डेटा की चोरी से बचना है? ऐसे करें अपना Aadhaar नंबर लॉक
    आजकल जब चंद पैसों में Aadhaar नंबर, एड्रेस और पर्सनल डिटेल्स Telegram बॉट्स पर बिक रही हैं, ऐसे में UIDAI का "Aadhaar Lock" फीचर आपकी डिजिटल प्राइवेसी के लिए लाइफ सेवर बन सकता है। बहुत से लोग अब तक नहीं जानते कि Aadhaar को ऑनलाइन लॉक किया जा सकता है, जिससे उसका मिसयूज रुक सके। इस फीचर का फायदा ये है कि जब तक आप खुद अनलॉक न करें, कोई भी आपका Aadhaar नंबर यूज नहीं कर पाएगा, चाहे वो KYC हो या कोई डिजिटल वेरिफिकेशन।
  • Rs 99 में बिक रही AADHAAR, Voter ID और एड्रेस की डिटेल्स, Telegram बॉट से बड़ा डेटा लीक!
    अगर आप ये सोच रहे थे कि Two Factor Authentication ऑन करके और स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करके आप डिजिटल दुनिया में सेफ हैं, तो आपको एक बार फिर सोचना चाहिए। एक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है कि एक Telegram बॉट, मात्र 99 रुपये में लोगों का पर्सनल डेटा बेच रहा है, वो भी आधार नंबर, पता, पिता का नाम, वोटर ID और PAN जैसी सेंसिटिव जानकारी।
  • आपके AADHAAR के बाद अब आपके घर के आधार की बारी, जानें क्या है यह 'डिजिटल एड्रेस आईडी'?
    अब तक आपने AADHAAR, PAN और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्युमेंट्स के जरिए लोगों की पहचान होते देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घरों की कोई यूनिक डिजिटल पहचान क्यों नहीं होती? अब सरकार इस तरफ ही एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। आने वाले वक्त में आपके घर का भी एक यूनिक डिजिटल आईडी हो सकता है, ठीक वैसे ही जैसे आपका आधार नंबर होता है।
  • 656 मोबाइल सिम कार्ड केवल एक ID पर थे लिंक!
    आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से सामने आए मामले ने चौंका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, वहां एक फोटो आइडेंटिटी के साथ 658 सिम कार्ड इशू किए गए थे।
  • आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर इन बातों का रखें ख़ास ख्याल
    हाल ही में मीडिया में आधार डेटा में सेंध, बायोमैट्रिक्स डेटा के दुरुपयोग और निजी जानकारी में सेंध की ख़बरें आई थीं। अब जब आधार पेमेंट्स जैसी व्यवस्था आम होने वाली है। उस दौरान हमारे बायोमैट्रिक्स डेटा पर असामाजिक तत्वों की नज़र रहेगी। ऐसे में आपको भी कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »