10000mah

10000mah - ख़बरें

  • Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
    Redmi K100 लॉन्च 27 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। फोन के लॉन्च से पहले मुख्य स्पेसिफिकेशंस एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। अब फोन की बैटरी को लेकर कंपनी ने कैपिसिटी को कंफर्म कर दिया है। Redmi K100 में 10,000mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है। इतनी बड़ी बैटरी वाला ये पहला शाओमी स्मार्टफोन बनने जा रहा है। इसी के साथ फोन में धांसू फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है।
  • Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    Acer ने आज भारत में अपनी टैबलेट लाइनअप में विस्तार करते हुए Acer Iconia Tab 12 5G को लॉन्च किया है। इस टैबलेट की शुरुआती कीमत ₹29,999 है। Iconia Tab 12 5G के रियर कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट 10,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में 10,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले स्मार्टफोन पर डील्स मिल रही हैं। इनमें Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Poco X8 Power 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G शामिल हैं। Realme P4 Power 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर ₹29,999 में मिल रहा है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस ₹26,999 हो जाता है। वहीं, Amazon पर Realme Narzo Power 5G ₹27,999 के इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है। Poco X8 Power 5G का इफेक्टिव प्राइस ₹28,999 और Redmi Note 17 Pro Max 5G का ₹45,998 है। इन डील्स में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और No-Cost EMI के ऑप्शन भी शामिल हैं।
  • Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
    Vivo Y600s Pro को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300e चिप लगी है। फोन में 10 हजार mAh से भी ज्यादा कैपिसिटी वाली बैटरी लगी है। फोन HDR सपोर्ट के साथ आता है।
  • Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
    Vivo S2 FE भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है, जिसकी टक्कर iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 से हो रही है। ₹40 हजार के करीब बजट में आने वाले इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना से आप यह जान पाएंगे कि आपके लिए कौन सा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Vivo S2 FE में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक रैम की सुविधा मिलती है।
  • Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
    Vivo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e टिपसेट से लैस किया गया है। S2 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 10000mAh की बैटरी आती जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 8जीबी रैम दी गई है जो कि रैम एक्सपेंशन के जरिए बढ़ाई जा सकती है। आइए वीवो एस2 एफई स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
  • 10,000mAh Battery वाले ये फोन मचा रहे हैं तहलका, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
    अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले, तो 10,000mAh बैटरी वाले फोन आपके लिए खास हो सकते हैं। भारत में फिलहाल Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Redmi Note 17 Pro Max 5G और Poco X8 Power 5G इस कैटेगरी में शामिल हैं। Realme के दोनों मॉडल 10,001mAh बैटरी के साथ आते हैं, जबकि Redmi और Poco फोन में 10,000mAh बैटरी मिलती है। खास बात यह है कि इन फोन्स में 80W से 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
    Ai+ ने आज भारत में अपना नया टैबलेट Ai+ Nova LapTab लॉन्च किया है। Nova LapTab के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 (बैंक ऑफर के साथ) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यह डिवाइस टील ग्रीन और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस डिवाइस की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। Nova LapTab में 13.2 इंच की 2.4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1600 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 3:2 प्रोडक्टिविटी रेशियो और 450 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
  • Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
    Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में आज यानी 23 सितंबर से पहली सेल शुरू हो गई है। फोन की शुरुआती कीमत ₹49,999 है, जबकि चुनिंदा बैंक ऑफर के बाद इसे ₹44,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ 100W HyperCharge और 27W रिवर्स चार्जिंग मिलती है। फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS कैमरा दिया गया है।
  • 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
    Oppo A7 Pro Max 5G को अब चीन के बाद चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है, जिसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर चलता है और इसमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा, 2MP मोनोक्रोम कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। ग्लोबल मॉडल ऑस्ट्रिया, मलेशिया और थाईलैंड में लॉन्च हुआ है।
  • 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
    Xiaomi ने आज भारत में अपना नया फोन Redmi Note 17 Pro Max पेश कर दिया है। Note 17 Pro Max 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 (प्रभावी कीमत ₹44,999) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹55,999 (प्रभावी कीमत ₹50,999) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 23 सितंबर से शाओमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होगा।
  • फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
    Oppo ने चीन में नया 33W Pocket Charge Super Flash Charge Power Bank 10000 पेश किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी और 33W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। पावर बैंक में दो USB Type-C और एक USB-A पोर्ट दिया गया है। यह SUPERVOOC, USB PD, PPS, QC और UFCS जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। इसमें ColorOS सिस्टम-लेवल इंटरकनेक्शन भी दिया गया है, जिससे सपोर्टेड OPPO फोन पर बैटरी और तापमान जैसी जानकारी देखी जा सकती है। इसका वजन करीब 204 ग्राम है और मोटाई 18.1mm है। इसे Khaki Fragrance और Light Pink कलर में पेश किया गया है।
  • 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
    Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों फोन के चिपसेट और मजबूती से जुड़े फीचर्स की जानकारी दी है। Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और 9,000mAh की Battery मिलेगी। वहीं Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साथ 10,000mAh की बड़ी Battery दी जाएगी। दोनों फोन को IP69K सुरक्षा और Corning Gorilla Glass मिलेगा। Pro Max का Secret Sunshine रंग रोशनी के हिसाब से अपना रंग बदल सकता है।
  • Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
    Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G की बिक्री आज यानी 11 सितंबर से शुरू हो गई है। दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर खरीदे जा सकते हैं। Poco X8 5G की शुरुआती कीमत ₹29,999 है और इसमें 9,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं Poco X8 Power 5G की कीमत ₹35,999 से शुरू होती है और इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों फोन में 120Hz OLED स्क्रीन, 50MP मुख्य कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। बिक्री के साथ दोनों फोन पर ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट और ₹1,000 का बैंक या एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
  • POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
    POCO X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। POCO X8 Power 5G में 10,000mAh बैटरी, 100W HyperCharge, Snapdragon 6 Gen 5 और 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं Realme P4 Power 5G में 10,001mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, Dimensity 7400 Ultra और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। दोनों फोन में 50MP OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, लेकिन सेल्फी कैमरा, RAM, सॉफ्टवेयर अपडेट, कनेक्टिविटी और वजन में अंतर है। यहां दोनों फोन की कीमत और सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »