Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी Oppo Find X10 सीरीज के साथ नया पावर बैंक OPPO 22.5W Power Bank 10000 with Built-in Cable लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: OPPO
OPPO 22.5W Power Bank 10000 with Built-in Cable में 10 हजार एमएएच की बैटरी है।
Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी Oppo Find X10 सीरीज के साथ नया पावर बैंक OPPO 22.5W Power Bank 10000 with Built-in Cable लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक बिल्ट इन केबल के साथ आता है। 10 हजार एमएएच की बैटरी कैपेसिटी के साथ यह एक फोन, टैबलेट और ईयरबड्स आदि के आसानी से चार्ज कर सकता है। इसके अलावा यह पावर बैंक फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है, जिससे डिवाइसेज जल्दी चार्ज हो सकते हैं। Oppo 22.5W Power Bank 10000 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत इस प्रकार हैं।
OPPO 22.5W Power Bank 10000 with Built-in Cable की कीमत ₹2,199 है। यह पावर बैंक ब्लैक कलर के सिंगल विकल्प में आता है। फिलहाल यह पावर बैंक प्री-ऑर्डर के लिए ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, वहीं इसकी बिक्री 29 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी।
OPPO 22.5W Power Bank 10000 with Built-in Cable में 10,000mAh की बैटरी कैपेसिटी मिलती है। इसकी रेटेड कैपेसिटी 5,600mAh (5V/3A) है। बैटरी एनर्जी 37Wh तक है। इस पावर बैंक से अधिकतम आउटपुट 22.5W और इनपुट 20W मिलता है। चार्जिंग के लिए आउटपुट पोर्ट में यूएसबी-सी और यूएसबी-ए शामिल है। बिल्ट इन केबल में यूएसबी-सी से यूएसबी-सी का सपोर्ट मिलता है। कंपनी दावा करती है कि इस पावर बैंक से आईफोन 16 को दो बार चार्ज किया जा सकता है।
यह पावर बैंक पीडी, पीपीएस, क्यूसी, यूएफसीएस और वूक जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट करता है। इस पावर बैंक के जरिए फोन, टैबलेट और ईयरफोन्स को चार्ज किया जा सकता है। डाइमेंशन के मामले में इस पावर बैंक की लंबाई 110.8 मिमी, चौड़ाई 70 मिमी, मोटाई 15.9 मिमी और वजन 185 ग्राम है। वजन में हल्का होने की वजह से इस पावर बैंक को आसानी से कैरी किया जा सकता है। बिल्ट इन केबल होने की वजह से अलग से चार्जिंग केबल भी रखने की जरूरत नहीं है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!