1

1 - ख़बरें

  • e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
    e-SPRINTO ने आज भारतीय बाजार में e-SPRINTO G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। e-SPRINTO G1 में 2.0kW बैटरी, 2.5kW बैटरी और 3.0kW बैटरी का ऑप्शन मिलता है, जिसके साथ यह सिंगल चार्ज में 80 किमी, 100 किमी और 130 किमी तक रेंज प्रदान करता है। इस ई-स्कूटर में तीन राइडिंग मोड इको, सिटी और स्पोर्ट मिलते हैं।
  • 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
    Redmi ने चीन में Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च किया है। नए वेरिएंट में Sand Orange और Energetic Green कलर के साथ 6GB RAM और 256GB स्टोरेज का नया कॉन्फिगरेशन दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 9,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग भी है। हालांकि, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी में कोई नया अपग्रेड नहीं किया गया है। फिलहाल यह वेरिएंट चीन में लॉन्च हुआ है।
  • JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
    Reliance Jio की JioPC सर्विस यूजर्स को पुराने लैपटॉप और डेस्कटॉप पर क्लाउड के जरिए कंप्यूटर इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। इसके प्लान 1,000 रुपये से शुरू होते हैं। बेस प्लान में 8GB RAM और 500GB क्लाउड स्टोरेज मिलती है, जबकि JioPC Ultra में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। यह सर्विस Ubuntu आधारित Linux इंटरफेस पर काम करती है। इसमें LibreOffice, वेब ब्राउजर और कई ऑनलाइन टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर इंटरनेट के जरिए अपने कंप्यूटर या Jio Set-Top Box से जुड़े टीवी पर भी इसे चला सकते हैं।
  • कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
    दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के हाथ में नीले रंग का स्मार्टफोन दिखाई दिया, जिसके बाद उनके फोन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फोन के रंग और साइज को देखते हुए इसके iPhone 17 Pro या iPhone 17 Pro Max होने की संभावना जताई जा रही है। इनमें Pro Max वेरिएंट होने की संभावना अधिक मानी जा रही है। iPhone 17 Pro Max की भारत में शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है। इसमें 48MP के तीन रियर कैमरे, Face ID और Stolen Device Protection जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, राहुल गांधी के फोन के मॉडल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung के मिड रेंज स्मार्टफोन से लेकर, बजट स्मार्टफोन, फ्लैगशिप स्मार्टफोन और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹94,999 में लिस्ट है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹1,29,999 में लिस्टेड है।
  • ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy A56 5G पर बैंक ऑफर का फायदा मिल रहा है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 31,999 रुपये है, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट 35,999 रुपये में उपलब्ध है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले Prime ग्राहकों को 1,799 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। फोन में 6.7 इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1480 प्रोसेसर और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple के iPhone 16 को 89,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 72,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल का A18 चिपसेट दिया गया है। इसमें Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 84,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है।
  • Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
    Dell ने आज भारत में अपना नया लैपटॉप Dell XPS 13 लॉन्च किया है, जिसमें Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर काम करता है। इस लैपटॉप में 13.4 इंच की 2.5K InfinityEdge टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका 30–120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। Dell XPS 13 के 16GB+512GB SSD की कीमत ₹1,80,990 है।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
    इस सेल में Sony BRAVIA 3 Series 75 इंच 4K Ultra HD स्मार्ट TV को 2,69,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 1,29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें TCL के 75 इंच 4K QLED Ultra HD Smart TV को 1,61,990 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 70,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
  • JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
    JBL ने अपने Cove होम स्पीकर नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किए हैं। कंपनी के Cove M1, Cove P1, और Cove X1 स्पीकर अब यूके में पेश किए गए हैं। स्पीकर खास फीचर से लैस होकर आते हैं। इनमें WiFi से कनेक्ट होने का फीचर है। यानी किसी स्मार्टफोन से सीधे कनेक्ट होने की बजाए ये नेटवर्क पर कनेक्ट हो जाते हैं।
  • Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
    Volvo ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EX90 लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.26 करोड़ रुपये रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 106kWh की बैटरी और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जो 456hp की पावर और 670Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 625 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 14.5 इंच की टचस्क्रीन, 9 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 25 स्पीकर वाला Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम और 9 एयरबैग मिलते हैं। SUV में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है।
  • Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में 10,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले स्मार्टफोन पर डील्स मिल रही हैं। इनमें Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Poco X8 Power 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G शामिल हैं। Realme P4 Power 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर ₹29,999 में मिल रहा है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस ₹26,999 हो जाता है। वहीं, Amazon पर Realme Narzo Power 5G ₹27,999 के इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है। Poco X8 Power 5G का इफेक्टिव प्राइस ₹28,999 और Redmi Note 17 Pro Max 5G का ₹45,998 है। इन डील्स में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और No-Cost EMI के ऑप्शन भी शामिल हैं।
  • Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है।
  • भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
    इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट है, जिसमें प्रति 1 जीबी डाटा की कीमत 8 रुपये के करीब है। एलन मस्क और राहुल गांधी के बीच X पर हुई बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि तीन पार्टियों के पास लाइसेंस है। कोई एक सिंगल पार्टी नहीं है। वहीं कांग्रेस पार्टी का सवाल है तो मुझे नहीं लगता है कि उन्हें खुद पता कि उन्हें किस तरफ जाना है।
  • Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
    अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं तो Croma फेस्टिवल सीजन में धांसू ऑफर प्रदान कर रहा है। iPhone 17 Pro Max सितंबर, 2025 में ₹1,49,900 में लॉन्च किया गया था। अब यह आईफोन बैंक ऑफर के बाद ₹1,32,991 में उपलब्ध हो रहा है। लॉन्च कीमत की तुलना में इस आईफोन पर करीबन ₹16,909 की बचत हो रही है।

1 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »