बिहार-झारखंड में 2.25 लाख से ज्‍यादा सिम कार्ड किए गए ब्‍लॉक, जानें वजह

यह कार्रवाई अप्रैल के महीने में की गई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 मई 2023 12:57 IST
ख़ास बातें
  • सभी नंबर अवैध डॉक्‍युमेंट्स देकर खरीदे गए थे
  • जालसाजी में शामिल लोगों पर की जा रही है कार्रवाई
  • राज्‍यों की पुलिस की मदद भी ली जा रही है

DoT ने टेलिकॉम कंपन‍ियों से उन पॉइंट ऑफ सेल्स (POS) को भी ब्‍लैकलिस्‍ट करने के लिए कहा है, जो गलत तरीके से सिम कार्ड बेच रहे हैं।

Photo Credit: Unsplash

मोबाइल सिम खरीदने के लिए जाली दस्‍तावेजों का इस्‍तेमाल खूब हो रहा है। इसी के मद्देनजर दूरसंचार विभाग (DoT) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। DoT ने बिहार और झारखंड में लगभग 2.25 लाख मोबाइल सिम निष्क्रिय यानी डिएक्टिवेट कर दिए हैं। यह कार्रवाई अप्रैल के महीने में की गई। DoT ने टेलिकॉम कंपन‍ियों से उन पॉइंट ऑफ सेल्स (POS) को भी ब्‍लैकलिस्‍ट करने के लिए कहा है, जो गलत तरीके से सिम कार्ड बेच रहे हैं। 

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार विभाग ने 2.25 लाख मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कर दिया है। ये सभी नंबर अवैध डॉक्‍युमेंट्स देकर खरीदे गए थे। विभाग ने टेलिकॉम कंपनियों से उन 517 POS पर भी ऐक्‍शन लेने के लिए कहा है, जो इस गलत काम में शामिल थे। इन्‍हें ब्‍लैकलिस्‍ट किए जाने के लिए कहा गया है। 

दूरसंचार विभाग के बड़े अधिकारी के बयान में कहा गया है कि अप्रैल महीने में बिहार और झारखंड में में 2.25 लाख से ज्‍यादा मोबाइल नंबर डिएक्टिवेट कर दिए गए हैं। ज्‍यादातर सिम कार्ड अवैध/अनैतिक (illegal/unethical) तरीकों से हासिल किए गए थे। 

बयान के मुताबिक, 517 PoS को ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया गया है, क्‍योंकि वो भी इन कामों में शामिल थे। उन सभी पीओएस और ग्राहकों के खिलाफ टेलिकॉम कंपनियां कानूनी कार्रवाई करने जा रही हैं। इस पूरे मामले में दूरसंचार विभाग, राज्‍य की पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहा है। पुलिस ने आश्‍वासन दिया है कि वह सिम जालसाजों पर ठोस व कठोर कार्रवाई करेगी। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार विभाग ने साइबर क्राइम से जुड़े खतरों पर लगाम लगाने के लिएए पूरे देश में 87 करोड़ से ज्‍यादा सिम कस्‍टमर्स के चेहरों का विश्लेषण किया है। इससे जुड़े रिजल्‍ट्स को दूरसंचार विभाग की फील्‍ड यूनिट्स से शेयर किया जा रहा है ताकि पुलिस की मदद से जालसाजों पर सख्‍त ऐक्‍शन लिया जा सके। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.