Vodafone के ये पोस्टपेड प्लान हुए और फायदेमंद, हर महीने मिलेगा 75 जीबी तक डेटा

Reliance Jio के टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री मारने के बाद से शुरू हुआ प्रतियोगिता का दौर थम नहीं रहा है। किफायती डेटा और अतिरिक्त ऑफर...

Vodafone के ये पोस्टपेड प्लान हुए और फायदेमंद, हर महीने मिलेगा 75 जीबी तक डेटा

Vodafone के ये पोस्टपेड प्लान हुए और फायदेमंद

ख़ास बातें
  • Reliance Jio के टेलीकॉम सेक्टर में दस्तक के बाद मुकाबला कड़ा
  • Vodafone RED Basic 399 प्लान में अब यूज़र को 40 जीबी डेटा मिलेगा
  • 499 RED-Traveler R प्लान में अब 75 जीबी डेटा का लाभ
विज्ञापन
Reliance Jio के टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री मारने के बाद से शुरू हुआ प्रतियोगिता का दौर थम नहीं रहा है। किफायती डेटा और अतिरिक्त ऑफर के सहारे यूज़र कोक अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कंपनियां नए-नए प्लान उतार रही हैं। साथ ही पुराने प्लान को ज्यादा फायदेमंद भी बनाया जा रहा है। इस कड़ी में अब Vodafone ने रेड पोस्टपेड प्लान के मौज़ूदा 399 रुपये और 499 रुपये वाले पैक में बदलाव किया है।

Vodafone RED Basic 399 प्लान में अब यूज़र को 40 जीबी डेटा मिलेगा। पहले 20 जीबी डेटा दिया जाता था। प्लान में 200 जीबी तक का रोलओवर संभव होगा। साथ ही यूज़र मज़ा ले पाएंगे 1 साल के वोडाफोन प्ले व अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन का। यूज़र को इसमें असीमित लोकल और नेशनल कॉल (रोमिंग सहित) का लाभ भी मिलेगा। इसी तरह Vodafone 499 RED-Traveler R प्लान में अब 75 जीबी डेटा का लाभ उठाया जा सकता है। पहले इसमें 40 जीबी डेटा दिया जाता था। यूज़र यहां भी 1 साल का वोडाफोन प्ले और अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन का लाभ पाएंगे। समान लाभ के साथ यूज़र को इसमें 300 रुपये कीमत वाला डिवाइस प्रोटेक्शन प्लान मुफ्त में दिया जाएगा।

मुकाबले पर आएं तो Reliance Jio का 199 रुपये वाला एक पोस्टपेड प्लान है, जो यूज़र को 25 जीबी पूरे महीने के लिए देती है। इसमें असीमित कॉल, एसएमएस, मायजियो ऐप के लाभ दिए जाते हैं। वहीं, 25 जीबी का कोटा पूरा हो जाने के बाद यूज़र हाई स्पीड सर्फिंग और डाउनलोडिंग के लिए 20 रुपये प्रति जीबी डेटा की दर से चुकाते हैं।

दूसरी तरफ Airtel का समान रेंज में 399 रुपये और 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान हैं। 399 रुपये में यूज़र को 20 जीबी डेटा मिलता है। 499 रुपये वाला प्लान 40 जीबी डेटा का लाभ लेकर आता है। स्पष्ट तौर पर Vodafone के ये प्लान ज्यादा फायदेमंद हैं जियो और एयरटेल से।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vodafone, vodafone red, red plan, vodafone launch

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »