दिल्ली-एनसीआर में वोडाफोन की 4जी सेवा दिसंबर से

दिल्ली-एनसीआर में वोडाफोन की 4जी सेवा दिसंबर से
विज्ञापन
उपभोक्ता आंकड़ों के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने घोषणा की है कि दिल्ली-एनसीआर में उसकी 4जी सेवा दिसंबर तक उपलब्ध हो जाएगी। इससे पहले कंपनी ने जानकारी दी थी कि वह भारत में अपनी 4जी सेवा की शुरुआत दिसंबर महीने में मुंबई और केरल सर्किल से करने वाली है।

ईमेल के जरिए बयान जारी करके कपंनी ने कहा, ''दिल्ली-एनसीआर हमारी 4जी सेवा के पहले चरण में आएंगे। इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से सभी सर्किलों में लॉन्च किया जाएगा।''

वोडाफोन इंडिया के बिजनेस हेड (दिल्ली-एनसीआर) अपूर्व मेहरोत्रा ने कहा, ''हम दिल्ली-एनसीआर के अग्रणी सर्विस प्रोवाइडर हैं। यह हमारे कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर है। हम अपनी 4जी सेवा को बेहतर 1800 मेगाहर्ट्ज़ बैंड पर लॉन्च करने वाले हैं। वोडाफोन के पास शानदार अनुभव है जिसके बूते हम दिल्ली-एनसीआर में विश्वस्तरीय 4जी सेवा उपलब्ध कराएंगे। कंज्यूमर का फायदा हमेशा हमारी रणनीति का हिस्सा रहा है और आगे भी रहेगा।"

कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने मौजूदा वॉयस और डेटा नेटवर्क को बेहतर करने के लिए पिछले 6 महीनों में 350 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। इस दौरान 550 साइट पर नए टावर भी बिठाए गए हैं।

वोडाफोन ने अगस्त महीने में ही घोषणा की थी कि उसकी 4जी सेवा दिसंबर महीने से उपलब्ध होगी। ध्यान रहे कि एयरटेल ने इसी महीने में अपनी 4जी सेवा की शुरुआत की थी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »