Vodafone RedX Limited Edition Plan लॉन्च, 50 प्रतिशत तक तेज़ इंटरनेट के साथ और भी कई फायदे

Vodafone RedX Limited Edition: वोडाफोन आइडिया ने अपने पोस्टपेड यूज़र्स के लिए एक नया वोडाफोन रेडएक्स लिमिटेड एडिशन प्लान को लॉन्च कर दिया है।

Vodafone RedX Limited Edition Plan लॉन्च, 50 प्रतिशत तक तेज़ इंटरनेट के साथ और भी कई फायदे

Vodafone RedX Limited Edition प्लान लॉन्च, 50 प्रतिशत तक तेज इंटरनेट के साथ और भी कई फायदे

ख़ास बातें
  • Vodafone RedX Plan देता है एफयूपी लिमिट के साथ 150 जीबी डेटा
  • Vodafone Red plans के साथ अब वोडाफोन रेडएक्स प्लान भी उपलब्ध
  • फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व आधार पर मिलेगा Vodafone RedX Postpaid Plan
विज्ञापन
Vodafone RedX Limited Edition: वोडाफोन आइडिया ने अपने पोस्टपेड यूज़र्स के लिए एक नया वोडाफोन रेडएक्स लिमिटेड एडिशन प्लान को लॉन्च कर दिया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह Vodafone Postpaid Plan 999 रुपये के मंथली चार्ज के साथ उतारा गया है। इस वोडाफोन पोस्टपेड प्लान को लेकर ऐसा दावा किया गया है कि यह 50 प्रतिशत तक तेज डेटा स्पीड मुहैया कराएगा, इसके अलावा यूज़र्स को 20,000 रुपये तक के ऑफर्स का लाभ भी मिलेगा। इसमें इंटरनेशनल रोमिंग सेवाएं, प्रीमियम कस्टमर सर्विस, एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस और स्मार्टफोन पर एक्सक्लूसिव डील्स शामिल है।
 

Vodafone RedX Limited Edition

वोडाफोन रेडएक्स लिमिटेड एडिशन प्लान के साथ मिलने वाले फायदों के बारे में बात करें तो यह Vodafone Postpaid Plan अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेटा एक्सेस और 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। Vodafone RedX Plan के साथ Netflix (बेसिक) का वार्षिक सब्सक्रिप्शन, Amazon Prime, Zee5 और वोडाफोन प्ले का भी सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को चार एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस दिया जाएगा लेकिन प्रति तिमाही एक बार ही इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ट्रेवल करने वाले ग्राहकों को प्लान के साथ Hotels.com से होटल बुकिंग करने पर फ्लैट 15 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। Vodafone RedX यूज़र्स को सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर चुनिंदा Samsung फोन पर स्पेशल डिस्काउंट भी मिलेगा। यह ऑफर प्रति ग्राहक छह महीने में अधिकतम दो खरीदी के लिए ही वैध है।
 

Vodafone RedX Postpaid Plan के साथ मिलने वाले अन्य फायदे

यह वोडाफोन पोस्टपेड प्लान अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल और आईएसडी कॉल पर भी डिस्काउंट मिलेगा। प्रतिदिन 100 लोकल, नेशनल और रोमिंग मैसेज मिलेंगे, इसके अलावा एफयूपी लिमिट के साथ अनलिमिटेड डेटा (150 जीबी प्रति माह)। कंपनी का दावा है कि अन्य पोस्टपेड प्लान की तुलना में यह प्लान 50 प्रतिशत हाई डेटा स्पीड के साथ आएगा।

Vodafone Red plans के साथ अब कंपनी का Vodafone RedX Postpaid Plan भी उपलब्ध है। ग्राहक वोडाफोन इंडिया की वेबसाइट या फिर माय वोडाफोन ऐप से भी नए प्लान को प्री-बुक कर सकते हैं। वोडाफोन की साइट पर टर्म एंड कंडीशन के अनुसार, RedX Plan केवल चुनिंदा ग्राहकों के लिए और यह फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व आधार पर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »