वोडाफोन का ऑफर, 16 रुपये में एक घंटे के लिए अनलिमिटेड 4जी डेटा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जनवरी 2017 14:14 IST
ख़ास बातें
  • 16 रुपये के प्लान में एक घंटे तक असीमित 3जी या 4जी डेटा मिलेगा
  • वोडाफोन के नेटवर्क में ही 7 रुपये में असीमित वॉयस कॉल की पेशकश की गई है
  • अनलिमिटेड 4जी/3जी डेटा वाला ऑफर 9 जनवरी से उपलब्ध है
दूरसंचार ऑपरेटर वोडाफोन ने सुपरऑवर योजना की घोषणा की। इसके तहत उपभोक्ताओं को 16 रुपये के प्लान पर एक घंटे तक असीमित 3जी या 4जी डेटा मिलेगा।

इसके अलावा वोडाफोन के नेटवर्क में ही 7 रुपये में असीमित वॉयस कॉल की पेशकश भी की गई है। इसकी वैधता एक घंटे होगी।

वोडाफोन इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी संदीप कटारिया ने कहा, "सुपरऑवर के तहत आप एक घंटे तक निश्चित मूल्य पर कितना भी डेटा इस्तेमाल या डाउनलोड कर सकते हैं।" इसके अलावा ग्राहक वोडाफोन से वोडाफोन पर एक घंटे तक असीमित कॉल के लिए सात रुपये का पैक ले सकते हैं।

अनलिमिटेड 4जी/3जी डेटा वाला ऑफर हर सर्किल के ग्राहकों के लिए 9 जनवरी से उपलब्ध है। कंपनी ने जानकारी दी है कि पैक की कीमत अलग-अलग सर्किल में भिन्न हो सकती है।
Advertisement

जानकारी दी गई है कि बिहार-झारखंड, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के ग्राहकों के लिए यह पैक नहीं उपलब्ध होगा।
Advertisement

स्कीम के तहत, 2जी ग्राहक 5 रुपये में अनलिमिटेड डेटा पाएंगे। वहीं, ग्राहक चाहें तो अनलिमिटेड वॉयस और डेटा पैक को कितनी बार भी खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone India, Telecom, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.