• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vodafone ने लॉन्च किए तीन नए प्रीपेड प्लान, कॉलर ट्यून के साथ 90 दिनों तक की वैधता

Vodafone ने लॉन्च किए तीन नए प्रीपेड प्लान, कॉलर ट्यून के साथ 90 दिनों तक की वैधता

Vodafone वैल्यू एडेड सर्विसेज सेगमेंट में तीन नए पैक पेश किए हैं और इन्हें कंपनी की वेबसाइट और मुंबई सर्कल के ग्राहकों के लिए ऐप पर देखा जा सकता है। । इनकी कीमत 47 रुपये, 67 रुपये और 78 रुपये हैं।

Vodafone ने लॉन्च किए तीन नए प्रीपेड प्लान, कॉलर ट्यून के साथ 90 दिनों तक की वैधता

Vodafone ने हाल ही में 95 रुपये का ऑल-राउंडर पैक भी पेश किया है

ख़ास बातें
  • Vodafone 47, 67 और 78 रुपये वीएएस प्लान में मिलती है कॉलर ट्यून
  • असीमित बार बदल सकते हैं गानें
  • तीनों वोडाफोन प्लान में डेटा या टॉक टाइम का फायदा नहीं
विज्ञापन
Vodafone ने अपनी वैल्यू एडेड सर्विसेज सेगमेंट में तीन नए प्लान जोड़े हैं। इनकी कीमत 47 रुपये, 67 रुपये और 78 रुपये हैं। ये प्लान कॉलर ट्यून और सर्विस वैधता का फायदा देते हैं। इन तीनों वोडाफोन वैल्यू एडेड सर्विस पैक में किसी प्रकार का डेटा या टॉक टाइम लाभ नहीं मिलता है, क्योंकि ये वोडाफोन ऑल-राउंडर पैक का हिस्सा नहीं हैं। वोडाफोन 67 रुपये पैक में 90 दिनों की वैधता मिलती है, जबकि 47 रुपये प्लान एक VAS पैक है, जो केवल 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। Gadgets 360 ने इन तीनों नए वोडाफोन VAS प्लान को केवल मुंबई सर्कल में देखा है।

Vodafone वैल्यू एडेड सर्विसेज सेगमेंट में तीन नए पैक पेश किए हैं और इन्हें कंपनी की वेबसाइट और मुंबई सर्कल के ग्राहकों के लिए ऐप पर देखा जा सकता है। 47 रुपये के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को कोलर ट्यून का फायदा मिलता है और वे असीमित बार गानें बदल सकते हैं। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। 67 रुपये के वीएएस प्लान में 47 रुपये के समान फायदे मिलते हैं, लेकिन यह 28 दिनों के बजाय 90 दिनों की वैधता के साथ आता है।

अजीब बात है कि Vodafone ने एक नया 78 रुपये वैल्यू एडेड सर्विसेज पैक भी लॉन्च किया है, जो ऊपर बताए दोनों पैक के समान फायदे लेकर आता है, लेकिन इसकी वैधता 67 रुपये के पैक से कम 89 दिनों की है। यहां तक की वेबसाइट के अनुसार इस पैक में डेटा, टॉक टाइम, या किसी अन्य प्रकार का फायदा नहीं मिलता है। यूज़र्स को डेटा और अतिरिक्त टॉक टाइम के लिए वोडाफोन के अन्य टॉप-अप और डेटा पैक से रिचार्ज करना होगा। यह तीनों Vodafone VAS Packs को सबसे पहले TelecomTalk ने देखा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन प्लान को जल्द ही अन्य सर्कल में भी पेश किया जा सकता है।

वोडाफोन ने हाल ही में कोरोनोवायरस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपना नेटवर्क नाम को भी बदला था। कंपनी ने हाल ही में एक ऑल-राउंडर 95 रुपये प्रीपेड पैक भी लॉन्च किया था, जो 74 रुपये का टॉक टाइम और 200 एमबी डेटा का फायदा देता है। इस पैक से रीचार्ज कराने के बाद यूज़र्स को लोकल और नेशनल कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड के हिसाब से चार्ज देना होता है और पैक की वैधता 56 दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Spotify ने घटाई अपने प्लान की कीमत, हुआ सबसे सस्ता म्यूजिक प्लेटफॉर्म, Jio और Youtube को कड़ी टक्कर
  2. AI रोबोट लेंगे मजदूरों की जगह! फैक्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट में बिना रुके किया काम, देखें वीडियो
  3. Paytm पर कैसे छिपाएं अपनी ट्रांजेक्शन, दूसरा कोई नहीं देख पाएगा
  4. लौट आए पुराने दिन! Blackberry जैसा कीबोर्ड वाला फोन इस कंपनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo ला रही 55 घंटे की बैटरी वाले सस्ते TWS ईयरबड्स, जानें खास फीचर्स
  6. 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10, ये प्लेटफॉर्म दे रहा तगड़ा डिस्काउंट
  7. Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  10. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »