• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 56 दिनों की वैधता के साथ Vodafone Idea का यह प्लान देता है 84GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग

56 दिनों की वैधता के साथ Vodafone Idea का यह प्लान देता है 84GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग

कंपनी का यह प्लान 479 रुपये में आता है जिसकी वैधता 56 दिनों की है। इस प्लान के साथ ग्राहक को रोजाना 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है।

56 दिनों की वैधता के साथ Vodafone Idea का यह प्लान देता है 84GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग
ख़ास बातें
  • प्लान में 56 दिनों तक आपको कुल 84GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है।
  • प्लान के साथ ग्राहक को रोजाना 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है।
  • यह प्लान कंपनी के किफायतों प्रीपेड प्लान्स में से एक है।
विज्ञापन
Vodafone Idea (Vi) देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक है जो यूजर्स के लिए प्रीपेड और पोस्टपेड सर्विसेज उपलब्ध करवाती है। इसके अनलिमिटिड कॉलिंग वाले प्लान 155 रुपये से शुरू होते हैं। इसमें ग्राहक को अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ 1GB इंटरनेट डेटा और 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 24 दिनों की है। आज हम आपको वोडाफोन आइडिया के ऐसे ही अनलिमिटिड कॉलिंग वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। यह प्लान 500 रुपये से कम में आपको लगभग 2 महीने की वैधता देता है और साथ ही अनलिमिटिड कॉलिंग और इंटरनेट डेटा भी देता है। 

वोडाफोन आइडिया का 479 रुपये का प्लान (Vodafone Idea Rs 479 Plan): कंपनी का यह प्लान 479 रुपये में आता है जिसकी वैधता 56 दिनों की है। इस प्लान के साथ ग्राहक को रोजाना 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि 56 दिनों तक आपको कुल 84GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है। वैधता के दौरान प्लान में अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी है। साथ ही इस प्लान में प्रतिदिन ग्राहक को 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। 

इस प्लान के Binge All Night बेनिफिट के तहत आप रात के 12 बजे से सुबह के 6 बजे तक पैक कटौती के बिना इंटरनेट सर्फिंग का मजा ले सकते हैं। यानि रात 12 से 6 बजे के बीच में इंटरनेट इस्तेमाल करने पर आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा यह प्लान वीकेंड डेटा रोलऑवर (Weekend data rollover) बेनिफिट भी देता है जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक आपके दैनिक इंटरनेट डेटा में से बचे हुए डेटा को शनिवार और रविवार के दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसका मतलब है कि अगर आप किसी दिन इंटरनेट को इस्तेमाल न भी कर पाएं तो वह वीकेंड में आपको वापस मिल जाता है। 

इन सभी बेनिफिट्स के अलावा इसमें Vi movies एंड TV का सब्सिक्रिप्शन भी आपको मिलता है जिसमें आप मनोरंजन का मजा भी ले सकते हैं। इन सभी बेनिफिट्स के साथ यह प्लान कंपनी के किफायतों प्रीपेड प्लान्स में से एक बन जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »