Vodafone Idea के इन सब्सक्राइबर्स को अब नहीं मिलेगा दोगुना डेटा

Vodafone Idea ने इस महीने की शुरुआत में अपने डबल डेटा ऑफर का ऐलान किया था, जिसमें 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान शामिल थे।

Vodafone Idea के इन सब्सक्राइबर्स को अब नहीं मिलेगा दोगुना डेटा

वोडाफोन और आइडिया दोनों के सब्सक्राइबर्स होंगे प्रभावित

ख़ास बातें
  • Vodafone Idea ने कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था डबल डेटा ऑफर
  • अब 8 सर्कल में नहीं मिलेगा वोडाफोन आइडिया का डबल डेटा ऑफर
  • डबल डेटा ऑफर में मिलता था 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा
विज्ञापन
Vodafone Idea ने अपना डबल डेटा ऑफर 22 टेलीकॉम सर्कल में पेश किया था, लेकिन अब यह ऑफर केवल 14 सर्कल में ही उपलब्ध होगा। जी हां, इसका मतलब है कि टेलीकॉम ऑपरेटर ने 8 टेलीकॉम सर्कल में इस सुविधा को बंद कर दिया है। बता दें, इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने अपने डबल डेटा ऑफर का ऐलान किया था, जिसमें 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान शामिल थे। इन प्लान में Vodafone Idea सब्सक्राइबर्स को 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा प्रदान किया जाता है।

Vodafone India की साइट पर दिखे अपडेट के मुताबिक, डबल डेटा ऑफर अब 8 सर्कल्स में उपलब्ध नहीं है। वो 8 सर्कल हैं- अरुणाचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, केरला, महाराष्ट्र-गोवा, नॉर्थ-ईस्ट, पंजाब और यूपी पश्चिम। हालांकि, लॉन्च के वक्त ऐसा नहीं था। लॉन्च के वक्त Vodafone Idea का यह डबल डेटा ऑफर 22 टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध कराया गया था।

गौरतलब है कि सीमित समय वाले इस ऑफर में ग्राहकों को हर दिन 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाता था। 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा मिलता था। ये प्लान वोडाफोन और आइडिया दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध थे। बता दें, इन तीनों ही रीचार्ज प्लान में ग्राहक को प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है, लेकिन इस ऑफर के तहत ग्राहक को 1.5 जीबी और अधिक डेटा मुहैया कराया जाता है। इस वजह से इस ऑफर को डबल डेटा का नाम दिया गया था।

आपको बता दें कि 249 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है। वहीं 399 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर ग्राहकों को 56 दिन की वैधता प्राप्त होती है। अगर बात 599 रुपये के रीचार्ज प्लान की करें, तो इसमें ग्राहकों को 84 दिन की वैधता प्रदान की जाती है। इन तीनों ही प्लान में वोडाफोन ग्राहकों को Vodafone Play और Zee5 सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं आइडिया के ग्राहकों को Idea Movies और TV app का एक्सेस प्राप्त होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, Vodafone, Idea
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
  2. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  3. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  4. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  5. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  6. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  7. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  8. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  9. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  10. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »