Vi (Vodafone Idea) ने दिल्ली में शुरू की Wi-Fi कॉलिंग सर्विस, इन डिवाइस पर करेगी सपोर्ट

Vi द्वारा पेश की गई वाई-फाई कॉलिंग सेवा अभी OnePlus और Xiaomi के स्मार्टफोन पर सपोर्ट करती है। हालांकि, ऑपरेटर समय के साथ सपोर्ट को आगे कई अन्य स्मार्टफोन्स तक बढ़ा सकता है।

Vi (Vodafone Idea) ने दिल्ली में शुरू की Wi-Fi कॉलिंग सर्विस, इन डिवाइस पर करेगी सपोर्ट

Vi (Vodafone Idea) ने कुछ प्रीपेड प्लान्स पर 1.5GB एक्स्ट्रा डेली डेटा देना शुरू किया है

ख़ास बातें
  • Vi (Vodafone Idea) ने दिल्ली में Wi-Fi कॉलिंग सर्विस शुरू कर दी है
  • फिलहाल OnePlus और Xiaomi के डिवाइस पर करेगी सपोर्ट
  • 249, 399 और 599 रुपये के प्लान्स पर एक्स्ट्रा 1.5GB डेली डेटा की भी खबर
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) ने कथित तौर पर दिल्ली में अपनी वाई-फाई कॉलिंग सर्विस का विस्तार किया है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने शुरुआत में महाराष्ट्र, गोवा और कोलकाता सर्कल में इस सर्विस को शुरू किया था। वाई-फाई कॉलिंग सर्विस ग्राहकों को अपने मौजूदा सेलुलर नेटवर्क के बजाय वाई-फाई नेटवर्क के जरिए वॉयस कॉल करने और प्राप्त करने का फायदा देती है। इसके अलावा, खबर है कि Vi ने  249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर कुछ सर्कल्स के चुनिंदा यूज़र्स को 3GB डेटा प्रति दिन देना शुरू किया है।

Telecom Talk का दावा है कि Vi, जिसे हम Vodafone Idea के नाम से जानते हैं, ने दिल्ली में अपनी वाई-फाई कॉलिंग सर्विस (Vi Wi-Fi Service Delhi) को दिल्ली में शुरू कर दिया है। दिल्ली को मिलाकर अब कंपनी इस सर्विस को पांच सर्कल्स में शुरू कर चुकी है।

यह ध्यान रखें कि वाई-फाई कॉलिंग सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपके मोबाइल फोन में वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट होना जरूरी है, जो फिलहाल Vi के मामले में काफी सीमित है। इसका मतलब है कि आप बाज़ार में उपलब्ध सभी स्मार्टफोन पर नए अपडेट का अनुभव नहीं कर पाएंगे।

Telecom Talk की रिपोर्ट आगे बताती है कि Vi द्वारा पेश की गई वाई-फाई कॉलिंग सेवा अभी OnePlus और Xiaomi के स्मार्टफोन पर सपोर्ट करती है। हालांकि, ऑपरेटर समय के साथ सपोर्ट को आगे कई अन्य स्मार्टफोन्स तक बढ़ा सकता है। कंपनी फेज़्ड तरीके से अपने सभी ग्राहकों तक वाई-फाई कॉलिंग को चालू करने की योजना बना रही है।

इससे अलग एक और खबर आई है कि Vi (Vodafone Idea) ने अपने 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में चुनिंदा ग्राहकों को 3GB डेली डेटा देना शुरू किया है। आसतौर पर इन पैक्स में 1.5GB डेली डेटा मिलता है। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फायदा फिलहाल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक समेत कुछ अन्य क्षेत्रों के चुनिंदा यूज़र्स को दिया जा रहा है।

खबर लिखने तक Gadgets 360 इस 3GB डेली डेटा ऑफर के रोलआउट की पुष्टि करने में सक्षम नहीं था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , vi, Vi WiFi Calling, Vodafone Idea WiFi Calling
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »