Vi का शानदार प्‍लान! 82 रुपये में 28 दिनों के लिए SonyLIV का सब्‍सक्रिप्‍शन

Vi पैक के साथ बंडल किया SonyLIV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सिर्फ मोबाइल डिवाइसेज के लिए है।

Vi का शानदार प्‍लान! 82 रुपये में 28 दिनों के लिए SonyLIV का सब्‍सक्रिप्‍शन

SonyLIV आमतौर पर अपने प्रीमियम सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए 299 रुपये प्रतिमाह चार्ज करता है।

ख़ास बातें
  • पैक का मकसद पूर्व प्रीपेड कस्‍टमर्स को OTT की नई लिस्‍ट ऑफर करना है
  • कंपनी अपने चुनिंदा कस्‍टमर्स को Vi मूवीज और TV सब्सक्रिप्शन भी देती है
  • लेकिन यह सब्सक्रिप्शन सिर्फ मोबाइल डिवाइसेज के लिए है
विज्ञापन
वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने सोमवार को 82 रुपये का प्रीपेड ऐड-ऑन पैक लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह 28 दिनों के लिए SonyLIV प्रीमियम मोबाइल-ओनली सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। SonyLIV और Vi की पार्टनरशिप के बाद इस नए पैक को लॉन्‍च किया गया है। पैक का मकसद पूर्व प्रीपेड कस्‍टमर्स को ओवर-द-टॉप (OTT) कंटेंट की एक नई लिस्‍ट ऑफर करना है। कंपनी अपने चुनिंदा प्रीपेड कस्‍टमर्स को Vi मूवीज और TV सब्सक्रिप्शन भी देती है। इसके बारे में दावा है कि यूजर्स को 450 से ज्‍यादा लाइव टीवी चैनलों के साथ-साथ बाकी OTT ऐप्‍स का प्रीमियम कंटेंट दिया जाता है। 

SonyLIV प्रीमियम एक्सेस के जरिए 82 रुपये का Vi प्रीपेड ऐड-ऑन पैक कस्‍टमर्स को कई तरह का कंटेंट देता है। इसमें UEFA चैंपियंस लीग, WWE, बुंडेसलीगा और UFC जैसे स्‍पोर्ट्स इवेंट ऑफर किए जाते हैं। इसके अलावा, स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी, महारानी और गुल्लक सीजन: 3 जैसी सीरीज भी देखने को मिलती हैं साथ ही द गुड डॉक्टर, फैंटेसी आइलैंड और मैगपाई मर्डर्स जैसे इंटरनेशनल शो का एक्‍सेस मिलता है। 

हालांकि यहां यह ध्‍यान रखना जरूरी है कि Vi पैक के साथ बंडल किया गया SonyLIV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सिर्फ मोबाइल डिवाइसेज के लिए है। इसका मतलब है कि आप अपने टीवी पर इसका कंटेंट नहीं देख पाएंगे। SonyLIV आमतौर पर अपने प्रीमियम सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए 299 रुपये प्रतिमाह चार्ज करता है। 

82 रुपये के Vi प्रीपेड पैक में यूजर्स को 4GB हाई-स्पीड डेटा का एक्सेस भी मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 14 दिनों तक है।

इस प्रीपेड पैक के अलावा Vi के पास पांच और प्रीपेड प्लान हैं, जो एक साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल का एक्‍सेस ऑफर करते हैं। ये प्लान्स 499 रुपये से 3,099 रुपये के बीच हैं। 

पिछले महीने कंपनी ने 98 रुपये, 195 रुपये 319 रुपये का प्रीपेड प्लान भी लॉन्‍च किया था, जिसके साथ 31 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने हाल ही में 107 रुपये और 111 रुपये के वैलिडिटी वाउचर भी पेश किए हैं। इनके साथ 200एमबी डाटा ऑफर किया जाता है। 

हाल ही में Reliance Jio ने भी Disney+ Hotstar के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। इनकी कीमत 333 रुपये, 583 रुपये और 783 रुपये है। तीनों ही प्लान में 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। तीन नए प्लान के अलावा, Jio ने 151 रुपये का डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है, जो 8GB हाई-स्पीड डेटा एक्सेस के साथ Disney+ Hotstar Mobile एक्सेस देता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »