• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Rs 100 से कम के रीचार्ज में Vi यूज़र्स को इन 3 प्लान में मिलेंगे Extra डाटा बेनेफिट्स, कीमत Rs 16 से शुरू...

Rs 100 से कम के रीचार्ज में Vi यूज़र्स को इन 3 प्लान में मिलेंगे Extra डाटा बेनेफिट्स, कीमत Rs 16 से शुरू...

Airtel और Jio कंपनी की तरह Vi (वोडाफोन आइडिया) कंपनी भी अपने ग्राहकों के लिए एक्स्ट्रा डाटा बेनेफिट्स से लैस रीचार्ज प्लान लेकर आती है। हालांकि, वीआई ग्राहकों के पास 100 रुपये से कम की कीमत में एक्स्ट्रा डाटा के लिए 3 विकल्प मिलते हैं, जिनमें उन्हें 12 जीबी तक का एक्स्ट्रा डाटा एक्सेस के लिए प्राप्त होता है।

Rs 100 से कम के रीचार्ज में Vi यूज़र्स को इन 3 प्लान में मिलेंगे Extra डाटा बेनेफिट्स, कीमत Rs 16 से शुरू...
ख़ास बातें
  • Vi के डाटा पैक की कीमत 16 रुपये से शुरू होती है
  • कंपनी 98 रुपये के पैक में देती है 12 जीबी डाटा
  • 48 रुपये के पैक में मिलती है 28 दिन की वैलिडिटी
विज्ञापन
Airtel और Jio कंपनी की तरह Vi (वोडाफोन आइडिया) कंपनी भी अपने ग्राहकों के लिए एक्स्ट्रा डाटा बेनेफिट्स से लैस रीचार्ज प्लान लेकर आती है। हालांकि, अंतर इतना है कि वीआई ग्राहकों के पास 100 रुपये से कम की कीमत में एक्स्ट्रा डाटा के लिए केवल 3 ही विकल्प मिलते हैं। लेकिन यह तीन विकल्प भी बेहद काम के हैं, जिनमें ग्राहकों को 12 जीबी तक का एक्स्ट्रा डाटा एक्सेस के लिए प्राप्त होता है। अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तरह हमने वीआई के ग्राहकों के लिए भी इन रीचार्ज प्लान की लिस्ट बनाकर तैयार की है, जिसमें रीचार्ज प्लान की कीमत और उनके बेनेफिट्स की जानकारी शामिल है।

Vi का सबसे सस्ता डाटा रीचार्ज वाउचर 16 रुपये का है। 16 रुपये के इस रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को कंपनी 1 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए देती है, हालांकि, इस प्लान के तहत मिलने वाला डाटा केवल 1 दिन की वैधता के साथ आता है। बता दें, इस प्लान में डाटा के अलावा अन्य किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई है। कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स के लिए आपको दूसरा रीचार्ज प्लान लेना होगा।

वीआई का अगला रीचार्ज प्लान 48 रुपये का है, जिसमें वीआई कंपनी ग्राहकों को 3GB एक्स्ट्रा डाटा उपलब्ध कराती है। खास बात यह है कि यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, इसका मतलब यह है कि प्लान के तहत मिलने वाले 3 जीबी डाटा को आप 28 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।  

कंपनी का अगला व आखिरी रीचार्ज प्लान 98 रुपये का है, जिसमें वीआई कंपनी ग्राहकों को कुल मिलाकर 12 जीबी डाटा एक्सेस प्रदान करता है। वहीं, इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन तक की है,  जिसका मतलब यह है कि प्लान के तहत मिलने वाले 12 जीबी डाटा को आप 28 दिन तक कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Vi plan under Rs 100

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »