Vi के इन प्रीपेड प्लान के साथ मुफ्त मिलेगा Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन

यह ऑफर सीमित समय के लिए है, जो कि अगले साल 31 मार्च तक उपलब्ध रहेगा।

Vi के इन प्रीपेड प्लान के साथ मुफ्त मिलेगा Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन

वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में पेश किया है नया ब्रांड लोगो

ख़ास बातें
  • केवल 5 प्रीपेड प्लान पर मिलेगा यह ऑफर
  • ZEE5 की कीमत 99 रुपये प्रति माह से शुरू होगी
  • ज़ी5 के वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 999 रुपये है
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को एक साल का Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन दे रही है, वो भी बिल्कुल मुफ्त। हालांकि, कंपनी का यह ऑफर केवल चुनिंदा 5 प्रीपेड प्लान पर ही उपलब्ध होगा। इस प्लान की शुरुआती कीमत 355 रुपये से लेकर 2,595 रुपये है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, जो कि अगले साल 31 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। योग्य सब्सक्राइबर VIL मोबाइल नंबर पर केवल एक बार ही इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस ऑफर का कोई ऑटो रिन्यूवल नहीं है।
 

Vi Zee5 Premium subscription offer

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इस ऑफर को केवल 5 प्लान्स पर ही पेश किया है। ऐसे में Vi प्रीपेड सब्सक्राइबर इन पांच रीचार्ज के माध्यम से ही एक साल का मुफ्त Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं। वो प्लान्स हैं, 355 रुपये, 405 रुपये, 595 रुपये, 795 रुपये और 2,595 रुपये। 355 रुपये के प्रीपेड प्लान में 50 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होता है। 405 रुपये का प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड टॉक टाइम, 90 जीबी डेटा के साथ 28 दिन की वैधता मिलती है। 595 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड टॉक-टाइम व 56 दिन की वैधता प्राप्त होती है। 795 रुपये के प्लान की बात करें, तो इसमें रोज़ाना 2 जीबी डेटा और 84 दिन की वैधता मिलती है व इसके साथ अनलिमिटेड टॉकटाइम भी शामिल है। अंत में 2,595 रुपये के प्लान में रोज़ाना 2 जीबी डेटा व अनलिमिटेड टॉक टाइम 365 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होता है। इन सभी प्लान में से किसी का रीचार्ज कराने पर आपको ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा वो भी बिल्कुल मुफ्त।

आप किसी भी डिवाइस पर Zee5 ऐप के साथ इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप वेबसाइट के माध्यम से भी इस ऑफर को प्राप्त कर सकते हैं।
 

To claim the offer:

1. किसी भी सोर्स के जरिए ऊपर दिए गए किसी भी एक प्लान पर रीचार्ज करें।

2. अब आपको Zee5 एक्टिवेशन लिंक के साथ कंफर्मेशन SMS मिलेगा।

3. लिंक पर क्लिक करें और वेरिफिकेशन के लिए MSISDN व OTP एंटर करें।

4. अब आपको एक्टिवेशन बटन दिखेगा, जिस पर आप क्लिक कर सकते हैं।

आपका सब्सक्रिप्शन एक्टिव हो चुका होगा। अब आपको Zee5 की तरफ से सब्सक्राइबर यूज़रनेम और अस्थायी पासवर्ड दिया जाएगा, जिसकी मदद से आप ज़ी5 ऐप व वेबसाइट पर लॉगइन कर सकेंगे।

इस प्रक्रिया को पूरा होने में 28 दिन का समय लगेगा, जिसमें आपको SMS प्राप्त होगा। इसके बाद ही आपको ज़ी5 सब्सक्रिप्शन लिंक मिलेगा।   

वीआई ने जानकारी देते हुए यह बताया कि सब्सक्राइबर्स को ज़ी5 का वार्षिक सब्सक्रिप्शन मिलना तभी ज़ारी रहेगा, जब वह रेगुलर VIL अनलिमिटेड रीचार्ज का कम से कम 209 रुपये का रीचार्ज 12 महीने तक के लिए कराते हैं। आपको बता दें, ज़ी5 की कीमत 99 रुपये प्रति माह है, जबकि इसके वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 999 रुपये है, लेकिन फिलहाल यह डिस्काउंटेड 699 रुपये की कीमत में मिल रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , vi, Vodafone Idea, ZEE5

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »