50GB से 100GB तक की डाटा जरूरत को पूरा करेंगे Vi के यह दो प्लान, जानें कीमत...

Vi कंपनी ग्राहकों की ज्यादा डाटा आवश्यता को समझते हुए 100GB और 50GB वाले डाटा प्लान भी लेकर आती है, जिनकी कीमत 400 रुपये से भी कम की है।

50GB से 100GB तक की डाटा जरूरत को पूरा करेंगे Vi के यह दो प्लान, जानें कीमत...
ख़ास बातें
  • Vi के 50GB डाटा प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है
  • वीआई का 100GB डाटा प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है
  • इन प्लान्स में नहीं मिलेंगे कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट्स
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) भारत की स्ट्रग्लिंग टेलीकॉम कंपनियों में से एक है, जो कि लगातार ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने नेटवर्क की ओर आकर्षित करने में लगी रहती है। वीकेंड डाटा रोलओवर और अनलिमिटड नाइट डाटा कंपनी के वह शानदार बेनेफिट्स हैं, जिनके दम पर कंपनी अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों के साथ मुकाबला कर सकती है। हालांकि, समान्य रीचार्ज प्लान में मिलने वाले अनलिमिटिड कॉलिंग व डाटा बेनेफिट्स के अलावा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कुछ एक्स्ट्रा डाटा बेनेफिट्स भी लेकर आती है। हाल ही में हमने आपको वीआई के 100 रुपये से कम के डाटा रीचार्ज प्लान की जानकारी दी थी, जिनमें उन्हें 12 जीबी तक का डाटा मिलता है। लेकिन इतना ही नहीं बल्कि कंपनी ग्राहकों की ज्यादा डाटा आवश्यता को समझते हुए 100GB और 50GB वाले डाटा प्लान भी लेकर आती है, जिनकी कीमत 400 रुपये से भी कम की है।

यदि आप Vi ग्राहक हैं और किसी ऐसे डाटा पैक की तलाश कर रहे थे, जिसमें आपको बिना किसी डेली लिमिट के भरपूर डाटा इस्तेमाल करने को मिले... तो ऐसे ही दो रीचार्ज प्लान की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं।

Vi का पहला डाटा रीचार्ज प्लान 251 रुपये का है, जिसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 50GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। इसका मतलब यह है कि इस प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद आप 28 दिन तक प्लान के तहत मिलने वाले 50GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीं, दूसरा प्लान 351 रुपये का है, , जिसमें आपको 56 दिन की वैलिडिटी के साथ 50GB नहीं बल्कि दोगुना 100GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। इस प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद आप 56 दिन तक प्लान के तहत मिलने वाले 100GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह दोनों प्लान अन्य किसी भी प्रकार के बेनेफिट्स आपको प्रदान नहीं करेंगे। यह केवल डाटा पैक ही हैं। कॉलिंग और एसएमएस जैसी सुविधाओं के लिए आपको दूसरे रीचार्ज प्लान का सहारा लेना होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »