इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम

इंटरनेट पर चलने वाले TV चैनल्स अगर रेगुलेटरी के अंतर्गत लाए जाते हैं तो उन पर भी डीटीएच जैसे नियम लागू हो जाएंगे।

इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम

FAST और ALTD सेवाओं को लाइसेंसिंग के दायरे में लाने पर विचार हो रहा

ख़ास बातें
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिए निर्देश
  • FAST और ALTD सेवाओं को लाइसेंसिंग के दायरे में लाने पर विचार
  • केबल और DTH ऑपरेटर नियमों में चाह रहे बराबरी
विज्ञापन

अगर आप भी इंटरनेट के माध्यम से स्मार्ट TV पर सीरीयल, मूवी और टीवी शो का आनंद ले रहे हैं तो जल्द ही फ्री में टीवी देखना बंद हो सकता है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) जल्द ही नियमों में बदलाव कर सकता है। इसके बाद इंटरनेट पर फ्री टीवी देखना फिर मुफ्त नहीं रहेगा। टेलीकॉम अथॉरिटी इंटरनेट के माध्यम से चलने वाले टीवी को रेगुलेट करने की तैयार कर रही है। इसके संबंध में अथॉरिटी ने सुझाव भी मांगे थे। जिन पर अब जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या होगा इसका असर। 

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) जल्द ही इंटरनेट पर चलने वाले टीवी को रेगुलेशन के अंदर ला सकती है जिसके बाद इंटरनेट पर टीवी फ्री नहीं रहेगा। TRAI अब एड सपोर्टेड स्ट्रीमिंग टीवी (FAST) और ऐप्लिकेशन बेस्ड लीनियर टीवी डिस्ट्रीब्यूशन (ALTD) को एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क में लाने की तैयारी में बताई जा रही है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TRAI को निर्देश दिए हैं कि FAST और ALTD सेवाओं को लाइसेंसिंग के दायरे में लाने पर विचार किया जाए। 

पिछले काफी समय से केबल और DTH ऑपरेटर नियमों में बराबरी चाहते हैं। उनका कहना है कि यहां टैरिफ, कंज्यूमर, और कंटेंट के नियम बहुत कड़े हैं। लेकिन इंटरनेट पर चलने वाले टीवी इसके दायरे में नहीं आते। उपभोक्ता अब इंटरनेट पर चलने वाली टीवी चैनल्स के लिए कोई सब्सक्रिप्शन प्राइस नहीं देना चाह रहे। वहीं OTT प्लेटफॉर्म्स इसके पक्ष में नहीं हैं। खबरों की मानें तो TRAI इंटरनेट पर TV चैनल उपलब्ध करवाने वाली सेवाओं को नियमों से बाहर नहीं रखना चाहती है। 

इंटरनेट पर चलने वाले TV चैनल्स अगर रेगुलेटरी के अंतर्गत लाए जाते हैं तो उन पर भी डीटीएच जैसे नियम लागू हो जाएंगे। DTH की तरह ही यूजर खराब कंटेंट या सर्विस की शिकायत कर सकेंगे। आपत्तिजनक या अश्लील कंटेंट पर कड़ी लगाम कसी जाएगी। साथ ही टीवी चैनल देखने को लिए कुछ शुल्क भी लगाया जा सकेगा। जिसके बाद इंटरनेट वाले टीवी चैनल देखना कंज्यूमर की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »