TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस

स्पैम कॉल्स को लेकर Truecaller और TRAI के बीच विवाद गहरा गया है। कंपनी का आरोप है कि मौजूदा नियमों की वजह से यूजर्स को संभावित स्पैम कॉल्स की सही जानकारी नहीं मिल पा रही।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Truecaller ने TRAI के नियमों पर सवाल उठाए
  • 1400 और 1600 नंबर सीरीज विवाद की वजह बनी
  • कंपनी ने यूजर्स का भरोसा घटने का दावा किया

Photo Credit: Truecaller

भारत में स्पैम और फर्जी कॉल्स को रोकने के लिए लागू किए गए नियमों को लेकर Truecaller और Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) आमने-सामने आ गए हैं। Truecaller के CEO रिशित झुनझुनवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर TRAI की नीतियों पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि मौजूदा नियमों की वजह से यूजर्स को संभावित स्पैम कॉल्स के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। कंपनी का कहना है कि इससे 1400 और 1600 सीरीज के नंबरों पर लोगों का भरोसा भी कम हुआ है।

विवाद की वजह क्या है?

TRAI ने 2024 में बिजनेस कॉल्स के लिए अलग नंबर सीरीज लागू की थी। इसके तहत 1400 सीरीज को टेलीमार्केटिंग कॉल्स और 1600 सीरीज को सर्विस व ट्रांजैक्शन से जुड़ी कॉल्स के लिए तय किया गया। रेगुलेटर का मानना था कि इससे लोग आसानी से पहचान सकेंगे कि कौन-सी कॉल किसी कंपनी की है और कौन-सी संदिग्ध।

हालांकि, Truecaller का आरोप है कि मौजूदा नियमों के कारण वह इन नंबरों पर कम्युनिटी-रिपोर्टेड स्पैम लेबल नहीं दिखा सकता। कंपनी का कहना है कि इसका फायदा कुछ लोग गलत तरीके से उठा रहे हैं।

Truecaller ने क्या दावा किया?

Truecaller के CEO रिशित झुनझुनवाला के मुताबिक, पिछले आठ महीनों में यूजर्स ने 1400 सीरीज की 81% और 1600 सीरीज की 79% कॉल्स को नजरअंदाज किया है। कंपनी का यह भी दावा है कि इसी अवधि में यूजर्स ने इन दोनों सीरीज के 7.4 करोड़ कॉल्स को मैन्युअली ब्लॉक किया।

Advertisement

कंपनी के अनुसार, वह इन नंबरों को स्पैम के तौर पर मार्क नहीं कर सकती। ऐसे में यूजर्स को सतर्क करने के लिए उसने "Frequently Blocked" नाम का नया बैज देना शुरू किया है, जिससे पता चलता है कि किसी नंबर को बड़ी संख्या में लोग ब्लॉक कर चुके हैं।

रिपोर्ट में क्या सामने आया?

यह बयान ऐसे समय आया है जब TRAI ने कॉलर आईडी ऐप्स जैसे Truecaller, Hiya और Whoscall के खिलाफ कार्रवाई के लिए अतिरिक्त कानूनी अधिकार मांगने का प्रस्ताव दिया है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला उन ऐप्स से जुड़ा है जो 1400 और 1600 सीरीज के कुछ नंबरों को स्पैम के रूप में दिखाते हैं।

Advertisement

हालांकि, इस मामले पर TRAI और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भारत Truecaller के लिए क्यों है अहम?

भारत Truecaller का सबसे बड़ा बाजार है। कंपनी के मुताबिक, उसके दुनियाभर के करीब 50 करोड़ मासिक सक्रिय यूजर्स में से 35 करोड़ से ज्यादा भारत में हैं। ऐसे में भारतीय रेगुलेटरी नीतियों का असर कंपनी के कारोबार पर भी पड़ सकता है।

Advertisement

Truecaller के CEO ने कहा है कि कंपनी इस मामले से जुड़े अपने आंकड़े सरकार के साथ शेयर करेगी। उनका कहना है कि कॉलर आईडी ऐप्स से जुड़े किसी भी फैसले में उपलब्ध डेटा और तथ्यों को आधार बनाया जाना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.