मोबाइल नंबर पोर्ट कराना हुआ सस्ता, अब देने होंगे मात्र 4 रुपये

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए बढ़ती हुई रिक्वेस्ट को देखते हुए ट्राई ने शुल्क घटा दिया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने पोर्ट कराने पर लगने वाले 19 रुपये को घटाकर अब 4 रुपये कर दिया है।

मोबाइल नंबर पोर्ट कराना हुआ सस्ता, अब देने होंगे मात्र 4 रुपये
विज्ञापन
मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए बढ़ती हुई रिक्वेस्ट को देखते हुए ट्राई ने शुल्क घटा दिया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने पोर्ट कराने पर लगने वाले 19 रुपये को घटाकर अब 4 रुपये कर दिया है।

ट्राई ने यह फैसला इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से मिले कमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया है। ट्राई द्वारा ज़ारी एक बयान में कहा गया कि नया शुल्क आधिकारिक गैज़ेट नोटिफिकेशन ज़ारी होने पर लागू हो जाएगा।

एमएनपी के तहत, एक सब्सक्राइबर एक सर्विस प्रोवाइडर से दूसरे सर्विस प्रोवाइल पर स्विच करने के दौरान अपने मौज़ूदा टेलीफोन नंबर को कायम रख सकता है। इसके अलावा एक ही सर्विस प्रोवाइडर की एक टेक्नोलॉजी से दूसरी टेक्नोलॉजी पर स्विच करने पर भी आप अपना नंबर कायम रख सकते हैं।

हर ट्रांज़ेक्शन की लागत में आई कमी का परीक्षण करने के बाद, ट्राई ने नंबर पोर्ट कराने पर लगने वाले शुल्क की कीमत घटाने का फैसला किया।

ट्राई ने अपने बयान में कहा, ''एमएनपी सर्विस प्रोवाइल और पोर्ट रिक्वेस्ट के पिछले दो सालों के वित्तीय परिणाम की समीक्षा करने के बाद, अथॉरिटी को लगा कि मौज़ूदा 19 रुपये का शुल्क लागत के हिसाब से काफ़ी ज़्यादा है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , DoT, India, MNP, MNP Charges, Telecom, TRAI
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »