Tata Sky एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कटौती

Tata Sky ने अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में 400 रुपये की कटौती कर दी है। टाटा स्काई एचडी और एसडी दोनों ही सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में बदलाव किया गया है।

Tata Sky एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कटौती

Tata Sky एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कटौती

ख़ास बातें
  • Tata Sky SD सेट-टॉप बॉक्स को अब 1,600 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • टाटा स्काई ने हाल ही में लॉन्च किए चार नए ब्रॉडकास्टर पैक
  • Tata Sky की नई कीमतें Airtel Digital TV की कीमतों के समान है
विज्ञापन
Tata Sky ने अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में 400 रुपये की कटौती कर दी है। टाटा स्काई एचडी और एसडी दोनों ही सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में बदलाव किया गया है। Tata Sky का दावा है कि कंपनी के इस कदम का उद्देश्य भारत के कई अप्रयुक्त कोनों तक पहुंचना है। सेट-टॉप बॉक्स नई कीमत के साथ स्थानीय डीलर और रिटेल स्टोर पर मिलेगा। Tata Sky ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए स्टार के नए ब्रॉडकास्टर पैक लॉन्च किए हैं। टाटा स्काई द्वारा लॉन्च किए इन पैक की कीमत 49 रुपये (टैक्स के बिना) से शुरू होती है।

टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स अब 1,800 रुपये में उपलब्ध होगा तो वहीं इसके एसडी सेट-टॉप बॉक्स के लिए अब 1,600 रुपये चुकाने होंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये Airtel Digital TV के सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों के समान हैं। Dish TV एक प्रमोशनल ऑफर चला रही है जिसके तहत वह अपने एचडी सेट-टॉप बॉक्स को सीमित अवधि के लिए 1,690 रुपये में बेच रही है।

Tata Sky ने हाल ही में अपनी डिजिटल कंटेंट सर्विस को लॉन्च किया है और इसका नाम है Tata Sky Binge। यह सर्विस अमेज़न फायर टीवी स्टिक-टाटा स्काई एडिशन (Amazon Fire TV Stick - Tata Sky Edition) के माध्यम से उपलब्ध है। टाटा स्काई ने यह भी घोषणा की है कि यह सर्विस Eros Now, Hotstar, हंगामा प्ले और Sun NXT के डिजिटल कंटेंट को पेश करेगी।

Tata Sky ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए स्टार के नए ब्रॉडकास्टर पैक लॉन्च किए हैं। टाटा स्काई द्वारा लॉन्च किए इन पैक की कीमत 49 रुपये (टैक्स के बिना) से शुरू होती है। Airtel Digital TV, D2h और Dish TV जैसी अन्य कंपनियों से मुकाबले के लिए Tata Sky के पास विभिन्न क्यूरेटेड पैक, क्षेत्रीय पैक, ऐड-ऑन पैक और a-la-carte चैनल भी हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Sky
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »