Elon Musk की बड़ी कामयाबी! अंतरिक्ष से मोबाइलों में भेजे अलर्ट मैसेज

Starlink Direct to Cell Service : अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) ने स्टारलिंक को देश के कुछ हिस्‍सों में डायरेक्ट-टू-सेल सर्विस देने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2024 13:04 IST
ख़ास बातें
  • डायरेक्ट-टू-सेल सर्विस के लिए मंजूरी
  • फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन ने दी स्‍टारलिंक को मंजूरी
  • तूफान हेलेन के कारण दी गई मंजूरी

स्‍टारलिंक काफी वक्‍त से तैयारी कर रही है कि उसके सैटेलाइट सीधे पृथ्‍वी पर मोबाइल नेटवर्क देने में सक्षम हों।

Elon Musk की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) की स्‍टारलिंक सैटेलाइट सर्विस ने अहम कामयाबी हासिल की है। अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) ने स्टारलिंक को देश के कुछ हिस्‍सों में डायरेक्ट-टू-सेल सर्विस देने की मंजूरी दे दी है। आसान भाषा में समझाएं तो अब अमेरिकी यूजर्स के मोबाइल में सीधे सैटेलाइट से नेटवर्क आएगा और वो अपने प्रियजनों से कनेक्‍ट कर पाएंगे। हालांकि यह मंजूरी उत्तरी कैरोलिना के इलाकों के लिए दी गई है, क्‍योंकि वहां तूफान हेलेन के कारण टेलिकॉम इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को नुकसान पहुंचा है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सैटेलाइट के जरिए फोन नेटवर्क की अनुमति स्‍टारलिंक और टी-मोबाइल को दी गई है और इसका फायदा तूफान हेलेन से जूझ रहे लोगों को हो रहा है। प्राकृतिक आपदा के कारण स्‍टारलिंक को यह मौका दिया गया है, लेकिन इसने अमेरिका के दूरसंचार नेटवर्क की तकनीक का नया रास्‍ता खोल दिया है।  
 

स्‍टारलिंक काफी वक्‍त से तैयारी कर रही है कि उसके सैटेलाइट सीधे पृथ्‍वी पर मोबाइल नेटवर्क देने में सक्षम हों। कंपनी का कहना है कि उत्तरी कैरोलिना में सभी सेल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट मिल रहे हैं। तूफान हेलेन के कारण इलाके के 74 फीसदी से ज्‍यादा सेल टावर प्रभावित हुए हैं। 
Advertisement
 

क्‍या है Starlink का प्रोजेक्‍ट? 

स्‍टारलिंक और टी-मोबाइल मिलकर ‘कवरेज एबव एंड बियॉन्ड' (Coverage Above and Beyond) नाम के प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही हैं। इसका मकसद टी-मोबाइल कस्‍टमर्स को हर जगह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी प्रदान करना है। अमेरिका में लगभग 500,000 वर्ग मील (1.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर) इलाके में किसी भी टेलिकॉम ऑपरेटर का नेटवर्क नहीं है। कवरेज एबव एंड बियॉन्ड इसी का सॉल्‍यूशन बनने की तैयारी है। 

टी मोबाइल का कहना है कि स्पेसएक्स की डायरेक्ट-टू-सेल सर्विस अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है, लेकिन उत्तरी कैरोलिना में इसका इस्‍तेमाल एक तरह की टेस्टिंग है, जो लोगों को सहूलियत के साथ-साथ यह एहसास कराता है वो मुश्किल हालात में भी कनेक्‍ट हर सकते हैं। इससे इलाके में मौजूद बचाव टीमों को भी मदद मिल रही है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.