Jio ने Airtel और Vodafone Idea को पीछे छोड़ दिखाई पैसे की पावर, खरीद डाला Rs 57 हजार करोड़ का स्पैक्ट्रम

नीलामी के लिए पेश किए गए कुल स्पेक्ट्रम में से 700Mhz बैंड का हिस्सा एक-तिहाई था। 2016 की नीलामी में इस स्पेक्ट्रम को किसी ने नहीं खरीदा था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मार्च 2021 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Jio को नीलामी में मिला 57,122.65 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम
  • Bharti Airtel ने कब्ज़ाई 18,699 करोड़ रुपये की रेडियोवेव्ज़
  • Vi (Vodafone Idea) ने खर्च किए मात्र 1,993 करोड़ रुपये

2021 की स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो ने 57,122.65 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम हासिल किया

सोमवार, 1 मार्च को भारत सरकार द्वारा 4G स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू की गई थी, जो मंगलवार तक चली। नीलामी का आरक्षित मूल्य करीब चार लाख करोड़ रुपये था। टेलीकॉम सचिव अंशु प्रकाश (Anshu Prakash) ने बताय कि दो दिनों तक चली इस नीलामी में 77,814.80 करोड़ रुपये का 855.60 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा गया। इस दौरान लगी बोलियां 800Mhz, 900Mhz, 1800Mhz, 2100Mhz और 2300Mhz बैंड के लिए थी। खास बात यह है कि इस नीलामी के दौरान 700Mhz और 2500Mhz बैंड के लिए कोई बोली नहीं लगी। 

नीलामी के लिए पेश किए गए कुल स्पेक्ट्रम में से 700Mhz बैंड का हिस्सा एक-तिहाई था। बता दें कि 2016 की नीलामी में इस स्पेक्ट्रम को किसी ने नहीं खरीदा था। NBT की रिपोर्ट कहती है कि एक्सपर्ट्स का मानना है कि गीगाहर्ट्ज़ बैंड की तुलना में मेगाहर्ट्ज़ बैंड ज्यादा सस्ते हैं और इनमें नए उपकरणों की आवश्यकता नहीं है, इसलिए ज्यादातर टेलीकॉम ऑपरेटर्स नए स्पेक्ट्रम में निवेश नहीं करना चाहते।
Advertisement

2021 की स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो ने 57,122.65 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम हासिल किया। वहीं, दूसरी ओर भारती एयरटेल ने द्वारा जारी बयान में बताया गया कि इस नीलामी में कंपनी ने 18,699 करोड़ रुपये की रेडियोवेव्ज़ अधिग्रहित की।Vi (Vodafone Idea) ने नीलामी में 1,993 करोड़ रुपये खर्च किए। Airtel ने 355.45Mhz, मिड बैंड और 2300Mhz बैंड हासिल किया है। अब एयरटेल के पास सबसे मजबूत स्पेक्ट्रम है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस स्पेक्ट्रम के साथ वे भविष्य में 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध करा सकते हैं।

कंपनी ने यह भी कहा है कि गीगाहटर्ज़ सबरीजन में स्पेक्ट्रम मिलने के चलते अब शहरों में उसकी सर्विस बेहतर होंगी और कवरेज भी बढ़ जाएगा। 700Mhz की नीलामी पर Airtel ने कहा कि इस बैंड के लिए बोली उन्होंने बोली इसलिए नहीं लगाई, क्योंकि आर्थिक लिहाज से यह बैंड उनके लिये उपयोगी नहीं है। इस बैंड का आरक्षित मूल्य भी काफी ऊंचा रखा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  2. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  3. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  4. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  6. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  7. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  8. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  9. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  10. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.