टेलीकॉम कंपनियों को जल्द मिल सकता है 5G स्पेक्ट्रम खरीदने का मौका

अगर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस स्पेक्ट्रम की बिक्री की प्रक्रिया से जुड़े रूल्स पर अपने सुझाव मार्च तक जमा कर देती है तो इसके दो महीने के अंदर नीलामी हो सकती है

टेलीकॉम कंपनियों को जल्द मिल सकता है 5G स्पेक्ट्रम खरीदने का मौका

DoT ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी कराने के लिए MSTC को चुना है

ख़ास बातें
  • टेलीकॉम डिपार्टमेंट नीलामी के लिए अन्य प्रक्रियाएं तैयार कर रहा है
  • DoT के अनुसार, 5G से डाउनलोड स्पीड 10 गुना तक बढ़ सकती है
  • अमेरिका जैसे देशों में 5G से जुड़ी टेलीकॉम सर्विसेज शुरू हो चुकी हैं
विज्ञापन
देश में टेलीकॉम कंपनियों के लिए 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी का इंतजार मई में समाप्त होने की संभावना है। अगर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) इस स्पेक्ट्रम की बिक्री की प्रक्रिया से जुड़े रूल्स पर अपने सुझाव मार्च तक जमा कर देता है तो इसके दो महीने के अंदर नीलामी हो सकती है।

टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि TRAI ने कहा है कि वह मार्च तक 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए अपने सुझाव जमा कर देगा। टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) भी जल्द नीलामी कराने के लिए अन्य प्रक्रियाओं को तैयार कर रहा है। टेलीकॉम सेक्रेटरी के राजारमन ने बताया, "TRAI ने संकेत दिया है कि वह मार्च तक सुझाव भेज देगा। इसके बाद इस बारे में फैसला करने में एक महीना लगेगा।" इससे पहले सरकार ने TRAI की ओर से स्पेक्ट्रम की नीलामी पर सुझाव मिलने के बाद 60-120 दिनों में बिडिंग शुरू की थी।

राजारमन ने कहा कि DoT को TRAI से सुझाव मिलने के बाद नीलामी शुरू करने में दो महीने लगेंगे।  DoT के अनुसार, 5G से डाउनलोड स्पीड 10 गुना तक बढ़ सकती है।  DoT की ओर से स्पेक्ट्रम के प्राइस, इसे एलोकेट करने के तरीके, स्पेक्ट्रम के ब्लॉक साइज, पेमेंट के नियम और शर्तों पर TRAI से सुझाव मांगे जाते हैं। TRAI इस बारे में इंडस्ट्री और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ विचार विमर्श करने के बाद DoT को सुझाव जमा करता है। इन सुझावों पर  DoT की फैसला करने वाली सर्वोच्च संस्था डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन की ओर से फैसला किया जाता है। इसके बाद अंतिम स्वीकृति के लिए इसे कैबिनेट के पास भेजा जाता है। 

DoT ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी कराने के लिए MSTC को चुना है। 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में शामिल होने वालों को TRAI ने अतिरिक्त टिप्पणियां जमा करने के लिए 15 फरवरी तक की अवधि दी है। इसके बाद TRAI इसकी समीक्षा कर सुझाव देगा। अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में 5G से जुड़ी टेलीकॉम सर्विसेज पहले ही शुरू हो चुकी हैं। भारत में इस स्पेक्ट्रम की नीलामी में कुछ मुश्किलों के कारण देर हुई है। टेलीकॉम कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए काफी खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा इससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी इन कंपनियों को निवेश करना होगा।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Spectrum, 5G, Telecom, Government, Investment, DoT

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »