रिलायंस जियो यूज़र इस ऑफर के तहत पा सकते हैं 168 जीबी मुफ्त 4जी डेटा

रिलायंस जियो यूज़र इस ऑफर के तहत पा सकते हैं 168 जीबी मुफ्त 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • वीवो स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया गया है
  • वीवो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले जियो यूज़र पा सकते हैं मुफ्त डेटा
  • और यह डेटा मौज़ूदा प्लान के साथ मिलने वाले डेटा के अतिरिक्त होगा
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने 'जियो धन धना धन ऑफर' पेश करने के बाद वीवो स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया है। नए वीवो जियो क्रिकेट मानिया ऑफर के तहत, वीवो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले जियो यूज़र 168 जीबी मुफ्त 4जी डेटा पा सकते हैं। और यह डेटा मौज़ूदा प्लान के साथ मिलने वाले डेटा के अतिरिक्त होगा। नए क्रिकेट मानिया ऑफर का फायदा पाने के लिए आपके पास वीवो स्मार्टफोन के साथ एक एक्टिव जियो नंबर होना चाहिए।

अगर आपके पास कोई भी वीवो स्मार्टफोन है तो आप क्रिकेट मानिया ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए यूज़र को अपनी सबसे पसंदीदा आईपीएल टीम को चुनना होगा और इसके बाद अपने जियो नंबर से मैसेज भेजना होगा। इसके बाद यूज़र की पसंदीदा टीम की जीत, हार और ड्रॉ पर मुफ्त डेटा मिलेगा। अगर आपके द्वारा चुनी गई टीम मैच जीतती है तो जियो 3 जीबी मुफ्त डेटा देगी। ड्रॉ की स्थिति में 2 जीबी डेटा मिलेंगे और हार के बाद 1 जीबी डेटा दिया जाएगा। अगर आपकी पसंदीदा टीम क्वालिफायर तक पहुंचती है तो जियो आपके डेटा के कोटे को दोगुना कर देगी। फाइनल में पहुंचने पर तीन गुना डेटा मिलेगा और आईपीएल चैंपियन बनने पर चौगुना डेटा।

रिलायंस जियो ने जानकारी दी है कि सीरीज़ के आखिर में यूज़र द्वारा जीते गए सारे डेटा को एक साथ लिया जाएगा। इस पूरे ऑफर में जियो यूज़र अधिकतम 168 जीबी 4जी डेटा पा सकते हैं। हालांकि, इतना डेटा पाने के लिए आपके द्वारा चुनी गई टीम को हर मैच जीतना होगा।

यूज़र को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इस ऑफर के तहत मिले 4जी डेटा को ग्राहक वीवो डिवाइस में ही इस्तेमाल कर सकेंगे। वीवो जियो क्रिकेट मानिया ऑफर के लिए रजिस्ट्रेशन 5 अप्रैल को शुरू हुई थी और यह 10 मई तक चलेगी। अगर कोई जियो यूज़र 30 अप्रैल के बाद रजिस्टर करता है तो उसके ऑफर के लिए निर्धारित डेटा का आधा हिस्सा ही मिल सकता है। दूसरी तरफ, 30 अप्रैल से पहले रजिस्टर करने वाले ग्राहक कंपनी के अधिकतम 168 जीबी मुफ्त डेटा का फायदा पा सकते हैं।

इसके बाद जियो क्रिकेट मानिया ऑफर के तहत कमाए गए डेटा को कंपनी अगले 10 रीचार्ज में डेटा बूस्टर के तौर पर देगी। यह डेटा आपके मौज़ूदा प्लान में मिलने वाले डेटा के अतिरिक्त होगा।

एक बात और ध्यान में रहे कि कंपनी के इस स्कीम का फायदा पाने के लिए वीवो फोन यूज़र को 303 रुपये या इससे महंगे पैक से रीचार्ज कराना होगा। 303 रुपये से कम के रीचार्ज पर आपको इस ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा।

दूसरी तरफ, एयरएशिया एयरलाइन्स ने सभी रिलायंस जियो ग्राहकों को 15 फीसदी डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। और यह ऑफर इस महीने टिकट बुक करने पर मिलेगा। और टिकट 20 जून से 30 सितंबर के बीच के सफर का होना चाहिए।

कंपनी ने बताया कि फ्लाइट की बुकिंग एयरएशिया ऐप से करनी होगी। इसके अलावा यह ऑफर भारत और थाइलैंड यूनिट की फ्लाइट के लिए है। छूट पाने के लिए जियो ग्राहकों को एक प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी अल्ट्रा न्यूज़ द्वारा दी गई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »