Reliance Jio के 149 रुपये वाले प्लान में भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

रिलायंस जियो ने चुपचाप अपने एक प्रीपेड पैक को अपडेट कर दिया है। अब यूज़र को इस पैक के साथ भी अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। 149 रुपये वाला प्लान अब तक 2 जीबी डेटा के साथ आता है जिसकी वैधता 28 दिनों की होती थी। निर्धारित 2 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद उपभोक्ताओं के पास टॉप अप वाउचर रीचार्ज करने का विकल्प रहता था।

Reliance Jio के 149 रुपये वाले प्लान में भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने चुपचाप अपने एक प्रीपेड पैक को अपडेट कर दिया है
  • 49 रुपये वाला प्लान अब तक 2 जीबी डेटा के साथ आता था
  • डेटा खत्म होने के बाद टॉप अप वाउचर रीचार्ज करने का विकल्प रहता था
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने चुपचाप अपने एक प्रीपेड पैक को अपडेट कर दिया है। अब यूज़र को इस पैक के साथ भी अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। 149 रुपये वाला प्लान अब तक 2 जीबी डेटा के साथ आता है जिसकी वैधता 28 दिनों की होती थी। निर्धारित 2 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद उपभोक्ताओं के पास टॉप अप वाउचर रीचार्ज करने का विकल्प रहता था। दूसरी तरफ, रिलायंस जियो के ज़्यादातर प्लान अनलिमिटेड डेटा की सुविधा के साथ आते हैं। हालांकि, 4जी स्पीड में डेटा की एक सीमा रहती है और इसके बाद धीमी स्पीड में अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता रहता है। रिलायंस जियो के फैसले के बाद अब ग्राहक 149 रुपये वाले प्लान में भी अनलिमिटेड डेटा पाएंगे।

149 रुपये वाला रीचार्ज प्लान अब भी 2 जीबी 4जी डेटा के साथ आता है। लेकिन अब यूज़र निर्धारित 4जी डेटा खत्म हो जाने के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड में डेटा इस्तेमाल करते रहेंगे। गौर करने वाली बात है कि जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा तो दे रही है। लेकिन स्पीड अन्य प्लान की तुलना में कम है। 96 रुपये, 309 रुपये और इससे महंगे प्लान में ग्राहकों को निर्धारित सीमा के बाद 128 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है जो 149 रुपये वाले प्लान से दोगुनी स्पीड है।

रिलायंस जियो के 19 रुपये और 49 रुपये वाले प्लान अब भी अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा के साथ नहीं आते हैं।

149 रुपये की तुलना में थोड़ा महंगा 309 रुपये वाला प्लान ज़्यादा फायदेमंद है। यह 56 दिनों की वैधता के साथ आता है और हर दिन इस्तेमाल के लिए 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, 96 रुपये वाला प्लान 7 जीबी 4जी डेटा के साथ आता है और इसकी वैधता 7 दिन की है। बता दें कि 149 रुपये वाला प्लान सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस के साथ आता है। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है।

अपडेट हो जाने के बाद जियो का 149 रुपये वाला प्लान एयरेटल की इसी कीमत वाले प्लान से थोड़ा बेहतर हो गया है। एयरटेल का 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी 2 जीबी डेटा के साथ आता है। हालांकि, एयरटेल उपभोक्ताओं को कंपनी के अपने नेटवर्क पर ही मुफ्त कॉल की सुविधा मिलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance Jio Plan, Jio Plan, Jio Offers
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »